लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार में और बढ़ी तकरार! मुंबई पुलिस करेगी कंगना के ड्रग्स कनेक्शन की जांच

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 15:22 IST

कगंना रनौत से ड्रग्स से जुड़े आरोपों पर मुंबई पुलिस जांच शुरू कर सकती है। इसे लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने संकेत दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत की बढ़ेगी मुश्किल! ड्रग्स से जुड़े आरोपों पर मुंबई पुलिस करेगी जांच शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के एक टीवी इंटरव्यू के आधार पर जांच

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी और बढ़ गई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसके संकेत दिए हैं। अनिल देशमुख ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा में विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनैक के सवाल पर उन्होंने सदन में बताया है कि मुंबई पुलिस इस मामले को देखेगी।

अनिल देशमुख ने कहा, 'मैंने सदन में जवाब दिया और कहा कि कंगना रनौत के अध्ययन सुमन से रिश्ते थे। अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो (कंगना) ड्रग्स लेती हैं, और उन पर भी इसके लिए दवाब डालती थी। मुंबई पुलिस इस पूरे मुद्दे को विस्तार से देखेगी।'

इससे पहले बीएमसी भी कंगना के ऑफिस पर एक नोटिस चस्पा कर चुकी है और बताया है कि वहां गलत तरीके से रेनोवेशन हुआ है। बीएमसी की ओर से कहा गया कि मंजूरी के बिना ऑफिस में कई बदलाव किए गए हैं।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नोटिस में बंगले में एक दर्जन से ज्यादा बदलावों को रेखांकित किया गया है, जैसे कि शौचालय को कार्यालय के कैबिन में तब्दील किया गया है, जबकि सीढ़ियों के साथ नया शौचालय बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएमसी ने रनौत से 24 घंटे में इसका जवाब देने को कहा है।

कंगना के ट्वीट और संजय राउत के बयान से बढ़ा था विवाद

कंगना रनौत दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को लेकर भी सवाल उठाती रही हैं। हाल में उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मुम्बई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसा महसूस हो रहा है?’ रनौत ने एक खबर भी टैग किया था जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि रनौत को यदि मुम्बई पुलिस से डर है तो उन्हें मुम्बई नहीं आना चाहिए। 

इस बीच राउत के कंगना रनौत को लेकर दिए गए एक अभद्र टिप्पणी पर भी खूब विवाद मचा था। कंगना रनौत ने ऐलान किया था कि वे 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही है। हालांकि, बीएमसी के नोटिस के बाद उन्हें 8 सितंबर को ही मुंबई के लिए निकलना पड़ा है। विवादों को देखते हुए कंगना की सुरक्षा भी बढा़ई गई है और उन्हें 'Y' श्रेणी की सुरक्षा केंद्र की ओर से मुहैया कराई गई है।

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतसंजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें