लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Taja Samachar: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर 32 हुई

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2020 09:17 IST

केरल में कोरोना वायरस के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 7 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में 6, लद्दाख में 3 और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की 32 पहुंच गई है। देश में 12 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है।

कोरोना वायरस लगातार पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की 32 पहुंच गई है। यहां 12 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं, जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। औरंगाबाद में 59 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 32 मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच नागपुर में आज सुबह पार्कों में लोग कम दिखाई दिए हैं। अधिकतर जगह कर्फ्यू जैसे हालात होने लगे हैं। लोग घरों से कम निकल रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं।

औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला कजाकिस्तान की यात्रा पर गई थी। वह 3 मार्च को औरंगाबाद लौटी थीं। 13 मार्च को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वैब जांच के लिए पुणे भेजा गया। बीते दिन आई रिपोर्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई।  उसे एक अस्पताल में पृथक रखा गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। 

राज्य में महामारी रोग अधिनियम, 1897 को पहले ही लागू किया जा चुका है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, थिएटरों, मॉल, पार्क, स्विमिंग पूल, व्यायामशालाओं आदि को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों के सिलसिले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से आज बात की. दोनों नेताओं के बीच सुबह 11 बजे फोन पर हुई बातचीत के दौरान हालात से निपटने के लिए राज्य और केंद्र के प्रयासों पर चर्चा हुई। ठाकरे ने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।  केरल में कोरोना वायरस के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 7 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में 6, लद्दाख में 3 और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा राजस्थान में कोरोना वायरस के 2 और मामले सामने आए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। कुल संक्रमित लोगों में से 17 विदेशी हैं, जिनमें से 16 लोग इतालवी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब