लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Fire Accident: मुंबई में इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; परिवार में छाया मातम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2026 10:56 IST

Maharashtra Fire Accident: अधिकारियों ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया

Open in App

Maharashtra Fire Accident:मुंबई के उपनगर गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह एक मंजिला इमारत राजाराम लेन में स्थित है। मुंबई अग्निशमन विभाग को तड़के तीन बजकर छह मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारियों ने बताया कि आग भूतल और पहली मंजिल पर बिजली के तार और घरेलू सामान तक ही सीमित थी। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने बिजली की आपूर्ति काट दी।

अधिकारियों ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। 

टॅग्स :अग्निकांडमुंबईआगPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

भारत अधिक खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM