लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव ने तूफान से हुए नुकसान की रिपोर्ट दो दिन में पूरी करने के दिए निर्देश, राकांपा ने कहा- 5000 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

By भाषा | Updated: June 5, 2020 05:53 IST

Cyclone Nisarga: मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार महाराष्ट्र में तूफान से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई और 16 घायल हो गये, वहीं छह मवेशी भी मारे गये। इसमें बताया गया कि 5,033 हेक्टेयर जमीन पर फैली फसलें, पेड़ और मकान भी तबाह हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को रायगढ़ जिले में चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण हुए नुकसान का पंचनामा या निरीक्षण रिपोर्ट दो दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।मुंबई से सटे तटीय जिले में तूफान के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने बिजली आपूर्ति भी तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को रायगढ़ जिले में चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण हुए नुकसान का पंचनामा या निरीक्षण रिपोर्ट दो दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। मुंबई से सटे तटीय जिले में तूफान के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने बिजली आपूर्ति भी तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार महाराष्ट्र में तूफान से जुड़ी घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई और 16 घायल हो गये, वहीं छह मवेशी भी मारे गये। इसमें बताया गया कि 5,033 हेक्टेयर जमीन पर फैली फसलें, पेड़ और मकान भी तबाह हो गये। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरने वाले लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने दो दिन में पंचनामा तैयार करने को भी कहा ताकि किसानों और अन्य लोगों को मदद पहंचाई जा सके। बिजली वितरण कंपनी ‘महावितरण’ से तूफान से गिर गये बिजली के पोलों को दुरुस्त करके जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है। ठाकरे ने कहा कि कुछ गांवों में खाना पकाने के लिए पानी नहीं होने के कारण लोगों को भोजन मुहैया कराया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र में अस्थायी आश्रयगृहों में भेजे गये लोगों की घर वापसी से पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान आना सामान्य बात है लेकिन पश्चिमी तट पर यह सामान्य घटनाक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके हवाले से कहा, ‘‘हमें भविष्य में इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।’’ बैठक में उपस्थित राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने जल्द से जल्द राहत अभियान शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया। 

'चक्रवात से हुआ 5,000 करोड़ रुपए का नुकसान'

राकांपा सांसद सुनील तटकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘निसर्ग’ चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में करीब 5,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से तटीय क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करने की मांग की। तटकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता अजित पवार से वित्तीय सहायता की अपील की। एक बयान में कहा गया कि इस संबंध में रायगढ़ से लोकसभा सदस्य तटकरे ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को भी ज्ञापन दिया है।

सांसद ने कहा कि रायगढ़ के मुरुड में चक्रवात आया और उसके कारण रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग के अलावा जिले में व्यापक स्तर पर सम्पत्ति का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक सूचना के अनुसार करीब 5,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, इसलिए सरकार को सर्वेक्षण कराना चाहिए और क्षेत्र में प्रभावित हुए लोगों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करना चाहिए। तटकरे ने कहा कि चक्रवात ने लोगों के घर, बाग, फसलें, मछुआरों की नौकाएं और वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए हैं और बिजली के तार टूट गए हैं। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना