लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः औरंगाबाद में सांप्रदायिक तनाव, आगजनी-पथराव में 2 की मौत, 41 घायल

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 12, 2018 12:08 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक मामूली बात को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया है। इससे इलाके में अशांति फैल गई है।

Open in App

औरंगाबाद, 12 मई: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक मामूली बात को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया। शुक्रवार देर रात एक नल के कनेक्‍शन को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प ने देखते ही देखते दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी। इसके बाद हुई आगजनी और पथराव में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। इसमें 41 लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार डीसीपी (जोन-वन) विनायक ढाकने ने इलाके में हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने की पुष्टि की है। तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने दो लोगों की मौत की जानकारी देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

औरंगाबाद के निकट रिक्शा-टैंकर की टक्कर में आठ लोगों की मौत

औरंगाबाद के निकट एक रिक्शा और पानी टैंकर की टक्कर में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि ये सभी छह सीटों वाले रिक्शा में सवार थे। (जरूर पढ़ेंः देखें हिमेश रेशमिया की शादी की पहली तस्वीर, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया सोनिया कपूर )

उन्होंने बताया कि दुर्घटना आज शाम बंजारा होटल के निकट गेओराय टांडा गांव के पास एक स्थान पर हुई। घायल व्यक्तियों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( जीएमसीएच ) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :सांप्रदायिक तनावमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज