लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना के 50: 50 दांव पर देवेंद्र फड़नवीस का पलटवार, कहा, '15 बागी नेता हमारे संपर्क में'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 24, 2019 17:30 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि उनके 15 बागी नेता जो चुनाव जीते हैं, वह पार्टी से वापस जुड़ना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी-शिवसेना की सत्ता में वापसी सीएम पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच हलचल तेज, 50: 50 फॉर्मूले की चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सत्ता में वापसी के संकेत के साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है। 

मुंबई में चुनाव नतीजों के बीच की गई एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जहां चुनाव पूर्व हुए 50: 50 फॉर्मूले की बात कहते हुए सीएम पद को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की तो वहीं उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फड़नवीस ने ये कहकर शिवसेना को संकेत देने की कोशिश की है, चुनाव जीतने वाले उनके 15 बागी नेता वापस बीजेपी में लौटना चाहते हैं।  

फड़नवीस ने किया अपने बागी नेताओं को याद

उद्धव ठाकरे के सीएम पद को लेकर दिए 50: 50 बयान के बाद देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'निर्दलीय लड़ने वाले 15 उम्मीदवार, या वे बागी नेता जिन्होंने हमें छोड़ दिया था, उन्होंने मुझे कॉल किया और वे वापस आना चाहते हैं, और हमारे पास उनके लिए जगह है।'

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने नए सीएम पद को लेकर कहा, अब महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार बनाएगी। सीएम पद पर 50-50 फॉर्मूला पहले से तय था। मैं अपनी पार्टी को आगे ले जाना चाहता हूं।'  

उद्धव ठाकरे की 50: 50 फॉर्मूले की बयान पर उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'मेरे संपर्क में हैं 15 निर्दलीय विधायक'

देवेंद्र फड़नवीस ने साथ ही 2014 से बीजेपी की कम सीटें आने की संभावनाओं के बीच कहा कि इन चुनावों में बीजेपी का स्ट्राइक रेट बेहतर रहा। उन्होंने कहा, 'पिछली बार हम 260 सीटों पर लड़े थे। इस बार हम 150 सीटों पर लड़ते हुए 105 सीटों पर जीते। हमारी स्ट्राइक रेट अब 70 फीसदी है।'  

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज