लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,318

By संदीप दाहिमा | Updated: June 21, 2025 20:58 IST

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल जनवरी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,318 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,318

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए, जिससे इस साल जनवरी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,318 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में बृहस्पतिवार के बाद से कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में से मुंबई में 19, पुणे में सात, नागपुर में पांच, ठाणे शहर में दो जबकि पनवेल, सांगली शहर तथा जिले के ग्रामीण भागों और अकोला शहर में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस साल जनवरी से अब तक राज्य भर में कोविड-19 की 25,199 जांच की हैं। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 1,962 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 32 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, जिनमें से 31 को अन्य बीमारियां भी थीं जबकि एक मरीज अन्य बीमारी से पीड़ित था।

टॅग्स :महाराष्ट्रकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?