लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए 22 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 09:45 IST

महाराष्ट्र साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय शिंत्रे ने कहा कि वर्तमान के माहौल को देखते हुए हमने सांप्रदायिक नफरत वाली सामग्री का प्रचार करने वाले खातों की तलाश शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद के बीच साइबर सेल ने यह मांग की है।महाराष्ट्र साइबर सेल के एसपी ने कहा कि इनमें से अधिकांश खाते फर्जी संगठनों से संबंधित हैं।कल पुलिस ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की एक सूची की घोषणा की थी।

मुंबई:महाराष्ट्र साइबर सेल ने सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए 22 अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का प्रस्ताव दिया है। साइबर सेल ने यह मांग ऐसे समय में की है जब महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा के मामले सामने आए और राज्य में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय शिंत्रे ने कहा कि वर्तमान के माहौल को देखते हुए हमने सांप्रदायिक नफरत वाली सामग्री का प्रचार करने वाले खातों की तलाश शुरू कर दी है।

शिंत्रे ने कहा कि इनमें से अधिकांश खाते फर्जी संगठनों से संबंधित हैं जो सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए छेड़छाड़ की गई फोटो, बहुत सारी एडिटिंग और तकनीक का उपयोग करते हैं।

कल महाराष्ट्र पुलिस ने शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की एक सूची की घोषणा की थी। इसके तहत भड़काऊ भाषण देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस तरह के मुद्दों की मीडिया रिपोर्ट पर दिशानिर्देश भी आ सकते हैं।

बता दें कि, अजान और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद इस महीने की शुरुआत में तब भड़क उठा जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा उत्सव के अवसर पर एक सार्वजनिक भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। 

ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे। अपनी सबसे हालिया टिप्पणी में मनसे प्रमुख ने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई, रमजान के अंत तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी है। 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने पिछले हफ्ते राज ठाकरे को जवाब देते हुए कहा था कि सब कुछ देश के कानून के तहत किया जाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रसांप्रदायिक तनावमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारMVA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार