लाइव न्यूज़ :

गन्ना काटने वाली 13 हजार महिलाओं के निकाले गए गर्भाशय, CM ने मांगी रिपोर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 24, 2019 10:22 IST

जिले में गन्ना कटाई करने वाली महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने की खबरें सामने आई थीं. कुछ निजी अस्पतालों द्वारा विविध बीमारियों का डर दिखाकर बिना वजह सर्जरी करने के भी कुछ मामले प्रकाश में आए थे.

Open in App
ठळक मुद्देगन्ना कटाई करने वाली कुल 13 हजार महिलाओं के गर्भाशय निकाले गए हैं.कुछ निजी अस्पतालों द्वारा विविध बीमारियों का डर दिखाकर बिना वजह सर्जरी करने के भी कुछ मामले प्रकाश में आए थे.

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में गन्ना कटाई करने वाली कुल 13 हजार महिलाओं के गर्भाशय निकाले गए हैं. यह सनसनीखेज जानकारी इस संदर्भ में किए गए सर्वे में सामने आई है. इसकी विस्तृत रिपोर्ट बीड़ के स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति को भेजी है. सूत्रों ने बताया कि सर्वे में सभी 82 हजार 900 गन्ना कटाई करने वाली महिलाओं की जानकारी संकलित की गई है. उसमें यह खुलासा हुआ है.

जिले में गन्ना कटाई करने वाली महिलाओं के गर्भाशय निकाले जाने की खबरें सामने आई थीं. कुछ निजी अस्पतालों द्वारा विविध बीमारियों का डर दिखाकर बिना वजह सर्जरी करने के भी कुछ मामले प्रकाश में आए थे. उसके बाद राज्य सरकार ने विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की थी.

इस समिति ने बीड़ में रहकर महिलाओं से बातचीत की थी और विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों व नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं व उपायों की जानकारी ली थी. इस समिति ने जिले की गन्ना कटाई करने वाली महिलाओं की संपूर्ण जानकारी लेने के आदेश जिला स्वास्थ्य विभाग को दिए थे. उसके बाद लगभग एक माह तक आशा सेविकाओं ने घर-घर जाकर महिलाओं की जानकारी संकलित की.

रिपोर्ट में कब और कहां गर्भाशय निकाले गए, इसका पूरा विवरण है. सीलबंद रिपोर्ट जांच समिति को भेजी गई है. बताया जाता है कि रिपोर्ट को अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा. ज्यादातर सर्जरी निजी अस्पतालों में हुईं पता चला है कि सरकारी अस्पतालों की तुलना में ज्यादातर सर्जरी निजी अस्पतालों में की गईं. इनमें बीड़ शहर के 7, केज का 1 और अन्य स्थानों के दो अस्पताल शामिल हैं. इन 10 निजी अस्पतालों में ही लगभग 6 हजार सर्जरी की गईं. सर्वे में शामिल की गई जिले की 82 हजार 900 महिलाओं की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज की गई.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी