लाइव न्यूज़ :

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 17:49 IST

मनोज मालवीय ने बताया कि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का अंतिम संस्कार मंगलवार को प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र है।सर्वसम्मति से काशी हिंदू विश्वविद्यालय का कुलाधिपति चुना गया।

प्रयागराजः काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का सोमवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के पुत्र मनोज मालवीय ने बताया कि उनके पिता की पिछले करीब सात दिनों से तबीयत खराब थी, लेकिन उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र है।

उन्होंने बताया कि गिरिधर मालवीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 1988 से लेकर 1998 तक न्यायाधीश रहे और नवंबर 2018 में उन्हें सर्वसम्मति से काशी हिंदू विश्वविद्यालय का कुलाधिपति चुना गया। मनोज मालवीय ने बताया कि न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का अंतिम संस्कार मंगलवार को प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।

टॅग्स :वाराणसीप्रयागराजबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

भारतउत्तर प्रदेश में भारी बारिश-तूफान से 100 लोगों की मौत, प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10 की मौत, पेड़-बिजली के खंभे उखड़े और कई घर क्षतिग्रस्त

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

ज़रा हटकेVIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला