लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः 40 से अधिक बागी विधायकों के परिवारों की सुरक्षा वापस ली गई, राज्यपाल ने केंद्रीय सचिव को लिखा पत्र, पुलिस पर लगाए आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2022 07:22 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि कोश्यारी ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ को बागी विधायकों के परिवारों और घरों को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देबागी विधायकों के कार्यालयों पर तोड़फोड़ के मद्देनजर ज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्र से सुरक्षा की मांग की हैज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखकर विधायकों के वापस लिए गए सुरक्षा पर चिंता जाहिर की

मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बागी विधायकों के कार्यालयों में तोड़फोड़ के मद्देनजर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पत्र लिखकर राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बागी विधायकों के कार्यालयों और घरों में तोड़फोड़ के दौरान पुलिस ‘‘मूक दर्शक’’ बनी रही।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि कोश्यारी ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ को बागी विधायकों के परिवारों और घरों को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा। कोश्यारी ने 25 जून को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उन्हें शिवसेना के 38 विधायकों, प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो सदस्यों और सात निर्दलीय विधायकों से एक आवेदन मिला है जिसमें कहा गया है कि उनके परिवारों की पुलिस सुरक्षा ‘‘अवैध और गैर कानूनी तरीके से वापस ले ली गई है।’’

शिवसेना के कई विधायक पार्टी के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जो महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से शिवसेना के बाहर निकलने की मांग समेत अन्य मुद्दे उठा रहे हैं। कोश्यारी ने पत्र में लिखा है, ‘‘उन्होंने कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा भड़काऊ और धमकी भरे बयानों के संदर्भ में अपने आवासों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है।’’

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही राज्य पुलिस को विधायकों और उनके परिवारों को तत्काल पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पत्र में कहा गया, ‘‘इसके बावजूद कुछ विधायकों के कार्यालयों और आवासों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इसलिए यह आग्रह किया जाता है कि स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक होने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और उन्हें तैयार रखा जाए।’’

इससे पहले, अधिकारियों ने कहा कि कोविड​​-19 से उबरने के बाद रविवार को राज्यपाल को मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्यपाल ने कहा, ‘‘अत: मैं आपको (डीजीपी) विधायकों, उनके परिवारों और घरों को तत्काल पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश देता हूं। मुझे इस संबंध में की गयी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।’’ गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रविवार को शिवसेना के कम से कम 15 बागी विधायकों को सीआरपीएफ जवानों से लैस 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की।

टॅग्स :Bhagat Singh Koshyariशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?