लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: भारत बंद के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में बीजेपी नेता गिरिराज जाटव गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: April 7, 2018 10:14 IST

बता दें कि अनुसूचित जाति/जन जाति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद किया गया था। तब से लेकर 4 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिला था।

Open in App

भिंड, 7 अप्रैल: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भारत बंद के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को बीजेपी नेता गिरिराज जाटव को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी से पहले उनके बारे में सूचना के लिए 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि अनुसूचित जाति/जन जाति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद किया गया था। तब से लेकर 4 अप्रैल तक इसका असर देखने को मिला था। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में इसका असर देखने को मिला था। दलित संगठन और उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान  सड़कों पर जाम लगाया, ट्रेनें रोकी गईं और आगजनी की गई। ये भी पढ़ें-भारत बंद: मध्य प्रदेश हिंसा में 7 की मौत, मुरैना,ग्वालियर और भिंड में कर्फ्यू, इंटरनेट-ट्रेन सेवा प्रभावित

मध्य प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन और जमकर उपद्रव हुआ। सूबे के ग्वालियर, भिंड जिले में कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया था। ग्वालियर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल होने की खबर थी। वहीं, भिंड में बंद के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच पथराव भी हुआ था। इस दौरान पुलिस पर भी फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि मुरैना में भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई।ये भी पढ़ें: भारत बंद आंदोलन हिंसा में हुआ तब्दील, प्रदर्शनकारियों ने बरपाया कहर, 8 लोगों की मौत और कई घायल 

इस कानून को लेकर हुआ था विरोध 

20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट SC/ST एक्ट पर फैसला सुनाया था। जिसपर पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए केंद्र सरकार ने तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का तमाम दलित संगठन समेत कई राजनीतिक दलों ने इसकी आलोचना की थी। खुद बीजेपी के कई नेताओं ने इस फैसले पर पूर्नविचार की सिफारिश की थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज