लाइव न्यूज़ :

Weather forecast: एमपी में प्रचंड गर्मी, तूफान निसर्ग के कारण भारी बारिश, तापमान में गिरावट, येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 5, 2020 16:25 IST

निसर्ग के चलते  पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं भोपाल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों कहीं वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देअमरपाटन एवं नागौद में 8, सीधी, रामपुर, बाघेलान, सिरमौर एवं पटेरा में 7, दमोह, गुनौर, सागर, गंजबासौदा एवं विदिशा में 6 सेमी दर्ज की गई.प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया. जबकि पिछले दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था.

भोपालः मध्य प्रदेश में चक्रवर्ती तूफान निसर्ग के कारण भारी गर्मी में बरसात की स्थिति बन गई है. राज्य के अधिकांश स्थानों पर बीते 24 घंटों  बेमौसम बरसात दर्ज की गई. इसके कारण अधिकतम तापमान में लगभग सभी स्थानों पर  गिरावतट दर्ज की गई.

निसर्ग के चलते  पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं भोपाल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों कहीं वर्षा दर्ज की गई.

मौसम कार्यालय के अनुसार  बीते 24 घंटों में राज्य के हटा में 15, मनगवा, सिहोवल 13, सिंरोज 12, पवई 11, रीवा और पन्ना में 10, हनुमना, सतना, मउगंज, गुढ़, रामनगर, अजयगढ़ और लटेरी में 9, अमरपाटन एवं नागौद में 8, सीधी, रामपुर, बाघेलान, सिरमौर एवं पटेरा में 7, दमोह, गुनौर, सागर, गंजबासौदा एवं विदिशा में 6 सेमी दर्ज की गई.

बेमौसम बरसात के कारण यहा के सभी संभागों के जिलों में तापमान  सामान्य से कम रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस सीधी में दर्ज किया गया. जबकि पिछले दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था.

मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में तथा कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शिवपुरी, ग्वालियर एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमंक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम कार्यालय ने आगामी 24 घंटों में येलो अलर्ट जारी करते हुए उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं गरज  चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालचक्रवाती तूफान निसर्गभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह