लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः फेसबुक पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ डाला धमकी भरा पोस्ट, युवक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 28, 2018 22:25 IST

सिंधिया के खिलाफ धमकीभरा पोस्ट फेसबुक पर डालने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Open in App

शिवपुरी, (मप्र), 28 दिसम्बरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिछोर क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी वाली पोस्ट फेसबुक पर डालने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने पिस्तौल के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर डालकर सिंधिया के पिछोर क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस मामले में 22 वर्षीय युवक अरनव प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिवपुरी कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बादाम सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अरनव प्रताप सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 506 और 507 के तहत मामला दर्ज किया है। सिंधिया को धमकी के मामले में पुलिस को की गई शिकायत के बाद इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। इसकी जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

युवक पिछोर के विधायक के पी सिंह को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने से कथित रूप से नाराज था। हालांकि इस धमकीभरी पोस्ट के बाद युवक ने फेसबुक से अपनी पोस्ट हटाकर माफी मांगते हुए एक संदेश डाला कि किसी और ने यह पोस्ट उसे फंसाने के लिये डाली है लेकिन सिंधिया समर्थकों और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

सिंधिया समर्थकों ने उनकी सुरक्षा बढाए जाने की मांग की। ग्वालियर में सिंधिया के निवास स्थान पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। वहीं सिंधिया के समर्थक रवींद्र सिंह गुर्जर ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र