लाइव न्यूज़ :

आई एकविरा मंदिरः 7  जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेसकोड’ लागू, शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, पश्चिमी परिधान, खुले कपड़े और फटी जींस बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 21:43 IST

लोनावला में कार्ला गुफाओं के पास स्थित आई एकविरा मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देआई एकविरा मंदिर लाखों लोगों, विशेषकर आगरी और कोली समुदायों के लिए श्रद्धा का केंद्र है।कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के कारण मंदिर की पवित्रता से समझौता हो रहा है।पोशाक संबंधी नियम लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है, जो सात जुलाई से लागू होगा।

ठाणेः महाराष्ट्र के लोनावाला स्थित प्रसिद्ध आई एकविरा मंदिर के प्रबंधन ने सात जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेसकोड’ लागू करने का फैसला किया है। मंदिर प्रबंधन न्यास के मुताबिक मंदिर में पश्चिमी परिधान और शरीर को पूरी तरह न ढकने वाले कपड़े पहनकर जाने पर रोक रहेगी। कार्ला एकविरा आई न्यास के मुख्य न्यासी एवं सांसद सुरेश म्हात्रे के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शुक्रवार को मंदिर के न्यासी बोर्ड की बैठक के दौरान पोशाक संबंधी नियम लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। लोनावला में कार्ला गुफाओं के पास स्थित आई एकविरा मंदिर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।

विज्ञप्ति में म्हात्रे के हवाले से कहा गया, ‘‘कार्ला में आई एकविरा मंदिर लाखों लोगों, विशेषकर आगरी और कोली समुदायों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। हालांकि मंदिर में खुले और अनुचित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के कारण मंदिर की पवित्रता से समझौता हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि न्यासी बोर्ड ने इस मुद्दे के समाधान के लिए पोशाक संबंधी नियम लागू करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है, जो सात जुलाई से लागू होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए नियमों में शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, पश्चिमी परिधान और खुले कपड़े तथा फटी जींस पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र के कई मंदिरों में आगंतुकों के लिए पोशाक संबंधी नियम लागू किए गए हैं।

टॅग्स :Thane PoliceMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब