लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी में शामिल, कहा- चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी, नहीं किया सीट का खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2019 13:02 IST

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में आई थीं।आरोपी साध्वी प्रज्ञा को 2017 में सबूतों के अभाव में एनआईए ने बरी कर दिया था। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लड़ सकती हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इसी सिलसिले में 17 अप्रैल की सुबह बीजेपी कार्यालय भी पहुंचीं। भोपाल बीजेपी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं और आज ( 17 अप्रैल) शाम चार बजे वह इस मामले पर विस्तार से बताएंगी। मीडिया से बात करते वक्त मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद थे। 

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। हालांकि उन्होंने ने अभी सीट का खुलासा नहीं किया है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा था, मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं।'

जब उनसे पूछा गया था कि क्या पार्टी की तरफ से आपके चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला लिया गया है, तो उन्होंने कहा कि वह दुश्मन को परास्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भोपाल में 12 मई को चुनाव होने हैं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में आई थीं।आरोपी साध्वी प्रज्ञा को 2017 में सबूतों के अभाव में एनआईए ने बरी कर दिया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभोपालमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए