लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः प्रदेश से बाहर भी चुनावों में ताल ठोक रहे हैं कई हरियाणवी

By बलवंत तक्षक | Updated: April 28, 2019 08:47 IST

फरीदाबाद के रहने वाले पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ने के लिए मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंच गए हैं. भड़ाना इस बार बसपा की टिकट पर मैदान में उतरे हैं. उनके सगे भाई अवतार सिंह भड़ाना उत्तर प्रदेश में मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन इस्तीफा दे दिया और फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर किस्मत आजमाने को वापिस हरियाणा लौट आए.

Open in App

लोकसभा चुनावों में बहुत से सूरमा हरियाणा से बाहर जा कर भी ताल ठोक रहे हैं. उन्हें किसी मजबूरी में नहीं, बल्किपार्टियों ने बड़ी मान-मनुहार कर के टिकट दिए हैं. कोई हरियाणवी दिल्ली से चुनाव लड़ रहा है तो कोई उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा रहा है. कोई राजस्थान से मैदान में उतरा है तो किसी ने मध्यप्रदेश से ताल ठोकने का फैसला किया है. हरियाणा में भिवानी जिले के बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं.इसी तरह भिवानी जिले में सिवानी मंडी के अरविंद केजरीवाल पहले ही दिल्ली से चुनाव लड़ कर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच चुके हैं. सेना में खराब खाना मिलने की शिकायत वायरल करने के बाद सेवा से बर्खास्त किए गए रेवाड़ी के तेजबहादुर यादव उत्तर प्रदेश में वाराणसी जा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतर चुके हैं. हरियाणा में भिवानी जिले से ताल्लुक रखने वाले पूर्व आर्मी चीफ और मौजूदा केंद्रीय मंत्री वीके सिंह एक बार फिर उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद सीट से किस्मत आजमा रहे हैं.फरीदाबाद के रहने वाले पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना चुनाव लड़ने के लिए मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंच गए हैं. भड़ाना इस बार बसपा की टिकट पर मैदान में उतरे हैं. उनके सगे भाई अवतार सिंह भड़ाना उत्तर प्रदेश में मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन इस्तीफा दे दिया और फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर किस्मत आजमाने को वापिस हरियाणा लौट आए.इससे पहले वे उत्तर प्रदेश से सांसद भी रह चुके हैं. हिसार की बेटी और कृष्णा पूनिया राजस्थान में सादुलपुर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक चुने जाने के बाद अब जयपुर ग्रामीण से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ मैदान में उतर गई हैं. इसी तरह हरियाणा से विधायक रह चुके सुखबीर सिंह जौनपुरिया राजस्थान में सवाई माधोपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं. पिछले चुनाव में भी वे भाजपा के टिकट पर इस लोकसभा सीट से जीत चुके हैं. राजस्थान में अलवर लोकसभा क्षेत्र से पिछले चुनाव में रोहतक के अस्थल बोहर मठ के महंत चांदनाथ ने चुनाव जीता था. उनके निधन के बाद भाजपा ने अब इसी मठ के मौजूदा महंत बाबा बालक नाथ को अलवर से टिकट दे दिया है. उनका मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह से है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज