लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मैं थोपी गई चुप्पी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हूं, जम्मू-कश्मीर को खुली जेल बना दिया गया है", महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी के चुनावी एजेंडे पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2024 09:41 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को "खुली जेल" में बदल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नरेंद्र मोदी सरकार पर किया जबरदस्त हमलापीडीपी प्रमुख मुफ्ती ने कहा मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को खुली जेल बना दिया है मैं मोदी सरकार की थोपी गई चुप्पी, गिरफ्तारियों और घुटन भरे माहौल के खिलाफ चुनाव लड़ रही हूं

शोपियां: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीते मंगलवार को अपनी पार्टी के चुनावी एजेंडे की घोषणा की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को "खुली जेल" में बदल दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुफ्ती ने शोपियां में कहा, "मैंने मोदी सरकार की ओर से थोपी गई इस चुप्पी, गिरफ्तारियों और घुटन भरे माहौल के खिलाफ आवाज उठाने के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू किया है।"

उन्होंने कहा, "पुलवामा और शोपियां ने हमेशा हमारा समर्थन किया है और मैंने अपना अभियान यहीं से शुरू किया है। मुझे उम्मीद है कि लोग हमारी आवाज को सफल बनाएंगे, जो जम्मू-कश्मीर के घावों के बारे में बात करती है।"

उन्होंने आगे कहा कि पीडीपी का चुनावी एजेंडा जम्मू-कश्मीर की आवाज बनना है। मुफ्ती ने कहा, "केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल बना दिया है। आपने सुना होगा कि हाल ही में आतंकवादियों ने शोपियां में एक पर्यटक गाइड को गोली मार दी, जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। देश भर में जम्मू-कश्मीर के हजारों युवाओं को जेल में डाल दिया गया है। पुलवामा और शोपियां जिलों ने हमेशा हमारा समर्थन किया है।”

इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पीडीपी नेता सरताज मदनी ने घोषणा की कि महबूबा मुफ्ती कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगी। मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट से डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई में होंगी।

केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले पांच चरणों में होगा। सबसे पहले उधमपुर में 19 अप्रैल को, जम्मू में 26 अप्रैल को, अनंतनाग और राजौरी में 7 मई को, 13 मई को श्रीनगर में और 20 मई को बारामूला में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरPDPमहबूबा मुफ़्तीमोदी सरकारनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप