लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: महागठबंधन में भाकपा-माले ने कर दी 5 लोकसभा सीटों की मांग, राजद की बढ़ाई चिंता

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2024 18:04 IST

भाकपा- माले के द्वारा सीट शेयरिंग का फार्मूला अपने हिसाब से तय किए जाने के बाद महागठबंधन के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। भाकपा- माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग 3 मार्च को जन विश्वास महारैली में पार्टियों की भागीदारी के हिसाब से तय की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और वामदलों जैसी पार्टियों ने ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग शुरू कर दी हैCPI-ML के राष्ट्रीय महासिचव ने कहा, महागठबंधन में सीट शेयरिंग 3 मार्च को जन विश्वास महारैली में पार्टियों की भागीदारी के हिसाब से तय की जानी चाहिएकहा- परिस्थितियां बदली हैं और ऐसे में सीटों का बंटवारा सही तरीके से होना चाहिए

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए के बीच जारी सीट शेयरिंग को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग हो जाने के बाद कांग्रेस और वामदलों जैसी पार्टियों ने ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग शुरू कर दी है। भाकपा- माले के द्वारा सीट शेयरिंग का फार्मूला अपने हिसाब से तय किए जाने के बाद महागठबंधन के नेताओं की चिंता बढ़ गई है। भाकपा- माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग 3 मार्च को जन विश्वास महारैली में पार्टियों की भागीदारी के हिसाब से तय की जानी चाहिए।

दीपांकर भट्टाचार्य ने दो टूक शब्दों में कहा है कि परिस्थितियां बदली हैं और ऐसे में सीटों का बंटवारा सही तरीके से होना चाहिए। सूत्रों की मानें तो भाकपा-माले झारखंड में तो केवल एक, लेकिन इन बिहार में कम से कम 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और इसको लेकर दावेदारी भी कर रही है। ऐसे में दीपांकर भट्टाचार्य की इस मांग से गठबंधन के दूसरे दलों के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। 

इसबीच कांग्रेस ने भाकपा- माले के इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि रैली के दिन भीड़ महागठबंधन के सभी दलों के समर्थन में थी और इस आधार पर सीट शेयरिंग का फार्मूला तय करना संभव नहीं है। हालांकि राजद अभी भाकपा-माले के इस फॉर्मूले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद के अनुसार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जन विश्वास रैली के माध्यम से महागठबंधन ने अपनी ताकत दिखाई है। 

उल्लेखनीय है कि जन विश्वास रैली में माले के कार्यकर्ताओं-समर्थकों की उमड़ी भीड़ और पार्टी झंडे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर तंज भरे अंदाज में दावा किया था कि भीड़ सबसे ज्यादा भाकपा-माले की थी। मांझी के इस बयान से उत्साहित भाकपा- माले अब महागठबंधन के नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल