लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा ने 'चंदा दो, धंधा लो' का खेल चलाकर पैसा इकट्ठा किया", रणदीप सुरजेवाला ने चुनावी बांड पर नरेंद्र मोदी के 'बचाव' को लेकर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2024 07:14 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगली सरकार को चुनावी बांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में करानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला तीखा हमलाउन्होंने कहा कि अगली सरकार को चुनावी बांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में करानी होगीचुनावी बांड 'चंदा दो', धंधा लो' का खेल था, जिसके जरिये भाजपा ने जबरन वसूली की है

दीमापुर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनावी बांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगली सरकार को चुनावी बांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में करानी होगी।

कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने कहा, "चुनावी बांड के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा द्वारा की गई टिप्पणी से पता चलता है कि चुनावी बांड संगठित भ्रष्टाचार और लोगों के संसाधनों की लूट थी। यह 'चंदा दो', धंधा लो' का खेल था, जिसके जरिये भाजपा ने जबरन वसूली की है। अगली सरकार को इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय के सिटिंग जज से करानी चाहिए।''

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि देश में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस की जनशक्ति बनाम भाजपा की धनशक्ति और बाहुबल का चुनाव है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "यह चुनाव कांग्रेस की जनशक्ति बनाम भाजपा और एनडीए की बाहुबल और धनशक्ति का है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि धनशक्ति, जो हर बार भारत के संविधान और हमारे सांस्कृतिक लोकाचार पर हमला कर रही है, वह जनशक्ति के खिलाफ खड़ी हुई है।"

मालूम हो प्रधानमंत्री मोदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि चुनावी बांड योजना का उद्देश्य चुनावों में काले धन पर अंकुश लगाना था और कहा कि विपक्ष आरोप लगाकर भागना चाहता है।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई किए जाने पर दान देने वाली 16 कंपनियों में से केवल 37 प्रतिशत राशि भाजपा को और 63 प्रतिशत भाजपा विरोधी विपक्षी दलों को गई।

पीएम मोदी ने कहा, "यह चुनावी बांड की सफलता की कहानी है, चुनावी बांड थे, इसलिए आपको पता चल रहा है कि किस कंपनी ने पैसा दिया, कैसे दिया और कहां दिया। इस प्रक्रिया में जो हुआ वह अच्छा था या बुरा यह बहस का मुद्दा हो सकता है। मैं कभी नहीं कहता कि निर्णय लेने में कोई कमी नहीं है, हम चर्चा करके सीखते हैं और सुधार भी करते हैं, लेकिन आज हमने देश को पूरी तरह से काले धन की ओर धकेल दिया है। जब वे ईमानदारी से सोचेंगे तो मैं कहता हूं कि हर किसी को पछतावा होगा।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसरणदीप सुरजेवालानरेंद्र मोदीBJPसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?