लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: अहमदाबाद सीट पर 2004 में हार चुके हैं पिता, कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा- उम्मीदवारी वापस लेने के पीछे ये कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2024 11:16 IST

Lok Sabha Elections 2024: वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में राजकुमार गुप्ता को भाजपा के हरिन पाठक ने 77,000 वोट के अंतर से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्दे20 साल पहले चुनावी प्रतियोगिता के दौरान झेला था। इंजेक्शन लेने से इनकार कर दिया।मैं चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा का पालन करूंगा।

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने दावा किया है कि उन्होंने अपने पिता के जोर देने पर अहमदाबाद (पूर्व) लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है। ज्ञात है कि रोहन के पिता राजकुमार गुप्ता ने 2004 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन अहमदाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह असफल रहे थे। इस सीट को बाद में अहमदाबाद-पूर्व और अहमदाबाद-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित कर दिया गया था। रोहन के मुताबिक, उनके पिता नहीं चाहते कि उन्हें (रोहन को) वही अनुभव हो जो उन्होंने 20 साल पहले चुनावी प्रतियोगिता के दौरान झेला था। रोहन ने मंगलवार रात संवाददाताओं से कहा था कि उनके पिता उनके चुनाव लड़ने के फैसले से खुश नहीं हैं।

उन पर दबाव डालने के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के साथ अपने दशकों पुराने रिश्ते भी तोड़ दिए। रोहन ने दावा करते हुए कहा, ‘‘मेरे पिता बेहोश हो गए और उन्हें आईसीयू में ले जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने इंजेक्शन लेने से इनकार कर दिया और मुझसे लिखित में आश्वासन देने को कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ने की उनकी इच्छा का पालन करूंगा।’’ वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में राजकुमार गुप्ता को भाजपा के हरिन पाठक ने 77,000 वोट के अंतर से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र