लाइव न्यूज़ :

प्रकाश जावड़ेकर ने किया दावा, MP में जीतेंगे 29 सीटें, भगवा आतंकवाद कांग्रेस और दिग्विजय का पाप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 11:10 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश की कुल 29 सीटों के लिए 29 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान हो रहा है। राज्य में दो चरणों का मतदान हो चुका है और 12 मई और 19 मई को बाकी दो चरणों का मतदान होना है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 27 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ सीट पर 12 मई को मतदान होगा।भोपाल लोकसभा सीट से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मालेगाँव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुकाबले में हैं।

हिन्दू आतंकवाद या भगवा आतंकवाद की कल्पना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का पाप है. इस पास से उन्हें मुक्ति नहीं मिलेगी. जब वह हारेंगे तब एक सबक उन्हें मिलेगा. हिन्दू की तुलना सिमी जैसे आतंकी संगठन से की गई. दिग्विजय सिंह को क्या भोपाल की जनता माफ कर पाएगी. 

 यह बात केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही.  जावड़ेकर ने कहा कि हिन्दू आतंकवाद या भगवा आतंकवाद की कल्पना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का पाप है. इस पास से उन्हें मुक्ति नहीं मिलेगी. जब वह हारेंगे तब एक सबक उन्हें मिलेगा. जावड़ेकर ने बताया कि एक किताब के विमोचन में दिग्विजय सिंह गए थे, इस पुस्तक का टाईटल था 26/11 आरएसएस की साजिश. मुंबई पर कसाब और उसके साथी आतंकियों द्वारा किए गए हमले को संघ की साजिश इस पुस्तक में बताया गया. हिन्दू की तुलना सिमी जैसे आतंकी संगठन से की गई. हिन्दू आतंकवाद शब्द गढ़ने वाले ऐसे दिग्विजय सिंह को क्या भोपाल की जनता माफ कर पाएगी. 

मध्यप्रदेश में एक्सीडेंटल सरकार

जावड़ेकर ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की एक्सीडेंटल सरकार है. क्योंकि सरकार बनाने को लेकर केवल तीन सीट का अंतर है. प्रदेश में वोट हमें उनसे ज्यादा मिले हैं जबकि सीटें उन्हें मिलीं.  जावड़ेकर ने कहा कि इस सरकार की दो माह तक तो एक्सीडेंटल सरकार के रूप में पहचान थी. लेकिन अब इसकी पहचान वादा खिलाफी की सरकार हो गई है. वादा खिलाफी में कर्ज माफी की इतनी चर्चा हुई मध्यप्रदेश में. राहुल गांधी ने एक कागज दिखाकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भाई का कर्ज माफ होने की बात कही, लेकिन स्वयं कर्जधारक ने आकर स्पष्ट किया है कि वह आयकर दाता हैं तो कर्ज माफ होने का सवाल ही नहीं. इस तरह से कांग्रेस मतलब झूठ-कांग्रेस मतलब लूट्य कांग्रेस की विशेषताएं हैं. बेरोजगारों से बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा भी पूरा नहीं किया. मध्यप्रदेश में पिछली बार भाजपा ने 27 सीट जीती थीं, इस बार हम सभी 29 सीट जीत रहे हैं. 

लोकसभा चुनाव में तीन मुद्दे

जावड़ेकर ने कहा कि इस बार जनता तीन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं. इसमें प्रधानमंत्री के दावेदारों में नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी के अलावा और भी कई दावेदार हैं. स्वाभाविक रूप से देशवासी मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. इस चुनाव का दूसरा प्रश्न है कि देश को कौन सुरक्षित रखेगा. इसका उत्तर भी साफ है. लोगों को एहसास और विश्वास है कि देश नरेन्द्र मोदी  के हाथों में सुरक्षित है. तीसरा प्रश्न कि देश को तरक्की कौन देगा. भारत 2014 में विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था थी, अब 6वीं अर्थ व्यवस्था हैं और चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं. इसलिए सुरक्षा, तरक्की और नेतृत्व तीनों का प्रतीक मोदी बन गए, इसलिए विरोधी मोदी के पीछे पड़ गए हैं. इसलिए देश में मोदी की जबरदस्त लहर है. भाजपा इस बार अपने बलबूते पर 300 सीट जीतेंगे. जबकि राजग 350 सीटें जीतेगी. हम पूर्ण बहुमत से सरकार में वापसी करेंगे.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रकाश जावड़ेकरभोपालदिग्विजय सिंहसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज