लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Updates: राहुल गांधी के केरल में एक सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें, आज होगी स्थिति साफ

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2019 15:16 IST

Open in App

इस बार सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों के बीच गहमाहमी तेज हो गई है। बीजेपी ने गुरुवार को होली के दिन अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इसके तहत 184 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी की गई है। इसके बाद बिहार में भी महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा कर दिया है।

चुनाव के मद्देनजर देश के राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कहीं प्रत्याशियों की घोषणा हो रही है तो कहीं नेता पाला बदल रहे हैं। चुनावी गठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

23 Mar, 19 03:15 PM

ओमान चांडी ने कहा- केरल की प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से केरल में भी किसी एक सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्हें वायानाड सीट ऑफर किया गया है। राहुल गांधी आज इस पर रूख साफ कर सकते हैं।  

23 Mar, 19 02:23 PM

दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से इस बार चुनाव लड़ेंगे। 

23 Mar, 19 01:56 PM

चौकीदार सिर्फ 15 लोगों का ख्याल रखता है: राहुल गांधी

23 Mar, 19 01:55 PM

पूर्णिया में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी- 'पहले कहते थे मुझे पीएम बनाओ जो भी चाहते हो मिल जाएगा। अब कहते हैं कि हम सब चौकीदार हैं। चौकीदार गरीबों के घर में मिलता है यहा अमीरो के? वो हैं चौकीदार मगर गरीबों के नहीं, अनिल अंबानी के चौकीदार हैं।' 

23 Mar, 19 01:15 PM

कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह पुलवामा जैसे हमले को रूटिन हमला मानती है: अमित शाह  

23 Mar, 19 01:11 PM

अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान की आलोचना की। शाह ने कहा- 'पित्रोदा का बयान चिंताजनक है। जब भी चुनाव आता है तो कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपनाने लगती है। कांग्रेस शहीदों के खून पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है।'

23 Mar, 19 10:13 AM

असम में नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों की घोषणा की।  

23 Mar, 19 10:12 AM

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर कहा- अफवाहें जारी है। मैं इन अफवाहों पर क्या कह सकता हूं। यह सब केवल अफवाह ही हैं।  

23 Mar, 19 10:03 AM

रमन सिंह ने कहा- आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 6 सीट के उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा  

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारत अधिक खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'