लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: चंद्रशेखर आजाद ने मायावती पर साधा निशाना, कहा- बसपा नहीं है दलितों की शुभचिंतक

By भाषा | Updated: April 14, 2019 20:35 IST

देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली महू में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने आये चंद्रशेखर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बाबा साहेब ने कुछ बड़े-बड़े सपने देखे थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

Open in App

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि बसपा दलितों की शुभचिंतक नहीं है। चंद्रशेखर ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उत्तरप्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली महू में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने आये चंद्रशेखर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बाबा साहेब ने कुछ बड़े-बड़े सपने देखे थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए मैं यहां पर आया हूं और मैं उनके इन सपनों को पूरा करूंगा।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मायावती की पार्टी दलितों के हितों की रक्षा नहीं करती है। असलियत में समूचे देश में दलितों की शुभचिंतक मेरी पार्टी (भीम आर्मी) है, न कि बसपा।’’

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आम्बेडकर जयंती के अवसर पर महू उनकी जन्मस्थली पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। वहीं, आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने मानवंदना का कार्यक्रम आयोजित किया। संघ के स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर घोष (बैंड) का वादन कर बाबा साहेब के प्रति सम्मान प्रकट किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं संघ के भोपाल विभाग के सह संघचालक डॉ राजेश सेठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीचंद्रशेखर आजादबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज