लाइव न्यूज़ :

Bihar NDA candidates list: पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, बेगुसराय से गिरिराज सिंह लड़ेंगे चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2019 11:36 IST

Open in App

बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए में सीट बंटवारा पहले ही फाइनल हो चुका था। इसके तहत जेडीयू को 17, बीजेपी को 17 और राम विलास पासवान की एलजोपी को 6 सीटों पर चुनाव लड़ना है।

बीजेपी इस बार पाटलीपुत्र, पटना साहिब, आरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बक्सर, सासाराम, बेगुसराय, अररिया, औरंगाबाद और उजियारपुर से चुनाव लड़ेगी। वहीं, जेडीयू पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सिवान, वाल्मीकि नगर, झंझारपुर, सितामढ़ी, गया, गोपालगंज, मुंगेर, बांका, भागलपुर, नालंदा, कराकट और जहानाबाद से चुनावी मैदान में उतरेगी। एलजेपी को हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई, नवादा और खगड़िया से चुनाव लड़ना है।

23 Mar, 19 11:28 AM

पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद सिंह को मिला टिकट, आरा से राजकुमार सिंह को टिकट मिला।

23 Mar, 19 11:27 AM

सारण- राजीव प्रताम रूडी (बीजेपी), हाजीपुर- पशुमति कुमार पारस (एलजेपी), उजियारपुर- नित्यानंद राय (बीजेपी), समस्तीपुर- रमचंद्र पासवान (एलजेपी) को टिकट, गिरिराज सिंह को बेगुसराय से टिकट

23 Mar, 19 11:26 AM

दरभंगा से गोपालजी ठाकुर (बीजेपी) को टिकट, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद (बीजेपी), वैशाली से वीणा देवी (एलजेपी) को टिकट। गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन (जेडीयू), सिवान- कविता सिंह (जेडीयू) को टिकट

23 Mar, 19 11:24 AM

अररिया से- प्रदीप सिंह (बीजेपी), किशनगंज- महमूद अशरफ (जेडीयू), कटिहार- दुलाल चंद गोस्वामी (जेडीयू) को टिकट।

23 Mar, 19 11:23 AM

 बिहार में बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव कर रहे हैं उम्मीदवारों की घोषण। पूर्वी चंपारण- राधामोहन सिंह (बीजेपी), शिवहर से रमा देवी (बीजेपी), सीतामढ़ी- वरुण कुमार (जेडीयू), मधुबनी- अशोक कुमार यादव (बीजेपी) को टिकट 

23 Mar, 19 11:21 AM

बीजेपी-जेडीयू और एलजेपी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस। बिहार एनडीए 40 उम्मीदवारों का करेगी घोषणा।

23 Mar, 19 11:02 AM

बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी-17 और जेडीयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। एलजेपी 6 सीट पर लड़ेगी चुनाव।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?