लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः आखिरी चरण में बिहार की इन सीटों पर टिकी सबकी निगाहें, मुकाबले में चार केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: May 18, 2019 13:22 IST

आखिरी चरण में बिहार की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम, नालंदा और जहानाबाद संसदीय क्षेत्र शामिल हैं।

Open in App

आम चुनाव के आखिरी चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों के 157 उम्मीदवारों में से चार केंद्रीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला रविवार को होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम, नालंदा और जहानाबाद संसदीय क्षेत्र शामिल हैं।

प्रदेश के करीब 1.52 करोड़ मतदाता 15,811 मतदान केंद्रों पर रविवार को मताधिकार का इस्तेमल करेंगे। इनमें से सात सीटों पर पिछली बार राजग ने जीत दर्ज की थी जिसमें पांच पर भाजपा और दो पर रालोसपा का कब्जा है। रालोसपा हालांकि, इस बार ‘महागठबंधन’ का हिस्सा है। एक सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जद(यू) ने जीती थी जो उस समय अलग चुनाव लड़ रही थी लेकिन इस बार राजग का हिस्सा है। डेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। यह सीट राजद विधायक और पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन की अयोग्यता को लेकर पिछले साल रिक्त हुई थी ।

सबसे दिलचस्प चुनाव पटना साहिब सीट पर है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल रवि शंकर प्रसाद लोकसभा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, प्रसाद के सामने उनकी पार्टी के ही बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की चुनौती है जो दो बार यहां से जीते और अब कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

पड़ोसी सीट पाटलीपुत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गई है। आरा में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भाकपा के राजू यादव को चुनौती देंगे। बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दूसरी बार इस सीट को हासिल करने की कोशिश हो रहे हैं। उन्हें वरिष्ठ राजद नेता जगदानंद सिंह से चुनौती मिलने जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील