लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अमित शाह की हुंकार, कार्ती चिदंबरम और कनिमोझी से लेकर उमर अब्दुल्ला को लिया आड़े हाथ

By भाषा | Updated: April 2, 2019 19:11 IST

2014 के लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु में भाजपा से सिर्फ पौन राधाकृष्णन कन्याकुमारी सीट से जीते थे, लेकिन उनकी पार्टी की सरकार ने तमिलनाडु से दो नेताओं - राधाकृष्णन और निर्मला सीतारमण - को केंद्रीय मंत्री बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी को लेकर शाह ने उन पर भी निशाना साधा और लोगों से पूछा कि क्या वे उमर के बयान का समर्थन करते हैं। शाह ने कहा-भाजपा सरकार ने पाकिस्तान में हवाई हमले कर पुलवामा हमले का बदला लिया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को शिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ती चिदंबरम और तूतीकोरीन लोकसभा सीट से द्रमुक उम्मीदवार कनिमोझी पर भ्रष्टाचार का दाग होने का आरोप लगाया। ‘‘जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री का पद बहाल करने’’ की नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी को लेकर शाह ने उन पर भी निशाना साधा और लोगों से पूछा कि क्या वे उमर के बयान का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम कश्मीर के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेंगे।’’ शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और द्रमुक की ओर से चुने गए उम्मीदवार कार्ती चिदंबरम और ए राजा (नीलगिरी सीट से द्रमुक उम्मीदवार) पर भ्रष्टाचार के दाग हैं।

भाजपा उम्मीदवार और पार्टी की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष तमिलिसई सुंदरराजन के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र में ‘‘भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता में लौटने’’ पर वह तमिलनाडु के विकास के लिए ज्यादा प्रयास करेगी।

शाह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु में भाजपा से सिर्फ पौन राधाकृष्णन कन्याकुमारी सीट से जीते थे, लेकिन उनकी पार्टी की सरकार ने तमिलनाडु से दो नेताओं - राधाकृष्णन और निर्मला सीतारमण - को केंद्रीय मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पाकिस्तान में हवाई हमले कर पुलवामा हमले का बदला लिया।

पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमलों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, ‘‘क्या हमें पुलवामा हमलों का बदला नहीं लेना चाहिए था?’’ इस पर रैली में आई भीड़ ने ‘‘हां’’ कहकर जवाब दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहतमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज