लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आप को झटका, अनिल वाजपेयी के बाद अब विधायक देवेंद्र सहरावत बीजेपी में शामिल

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2019 14:10 IST

दिल्ली में वोटिंग से पहले आप को ये दूसरा झटका लगा है। इससे पहले दिल्ली के गांधी नगर से विधायक अनिल वाजपेयी भी पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीजेपी से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए डाले जाने हैं वोटआम आदमी पार्टी को एक और झटका, बागी विधायक देवेंद्र सहरावत बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव-2019 के तहत दिल्ली में 12 मई को होने वाले वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक और झटका लगा है। आप के बागी विधायक देवेंद्र सहरावत सोमवार को विजय गोयल की मौजूदगी मे बीजेपी में शामिल हो गये।

सहरावत सेना से रिटायर कर्नल हैं। उन्हें साल 2016 में आप पार्टी ने निलंबित कर दिया था। सहरावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर यह आरोप लगाया था कि पंजाब में पार्टी में ऐसे नेता हैं जो टिकट के लिए महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।

इससे पहले आप पार्टी के दिल्ली के गांधी नगर से विधायक अनिल वाजपेयी भी पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीजेपी से जुड़े थे। इससे पहले आप ने आरोप लगाया था कि भाजपा उनके विधायकों को ‘‘खरीदने’’ का प्रयास कर रही है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आप के सात विधायकों को दल बदलने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश की है।

हालांकि, बाजपेई ने बीजेपी में शामिल होने के लिए रुपये लेने से इनकार किया और कहा कि आरोप लगाना और फिर माफी मांगना केजरीवाल की आदत है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीदिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल