लाइव न्यूज़ :

विवादित बयान पर गिरिराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जेडीयू ने भी दिखाई नाराजगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2019 08:22 IST

गिरिराज सिंह के बयान पर जदयू के प्रधान महासचिव के.सी. त्यागी ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, 'ऐसे बयान देने वालों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जानी चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग के दांत खाने के और हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय की एक रैली में गिरिराज सिंह ने अमित शाह के सामने मंच से दिया था विवादित बयानगिरिराज सिंह के बयान पर जेडीयू नाराज, के.सी. त्यागी ने कहा- ऐसे बयान देने वालों की उम्मीदवारी निरस्त करनी चाहिएगिरिराज सिंह ने कहा था- कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा

बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से कल एक चुनावी सभा के दौरान दिए गए विवादित बयान पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नगर थाने में गिरिराज के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि गिरिराज का उपरोक्त वक्तव्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. उन्होंने गिरिराज के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 125 एवं 123, आईपीसी की धारा 153 ए, 153 बी, 295 ए, 171 सी, 188, 298 तथा 505 दो के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इससे पहले गिरिराज सिंह के समर्थन में शहर के द्वारा एक चुनावी सभा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा. 

गिरिराज सिंह के इसी बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है. अब इसका असर राजग के भीतर भी दिख रहा है और इस मामले पर जदयू और भाजपा के बीच रार बढ़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं. जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था, 'राजद के उम्मीदवार दरभंगा में कहते हैं कि वंदे मातरम नहीं बोलूंगा. बेगूसराय में भी कुछ लोग आकर बड़े भाई का कुर्ता और छोटे भाई का पैजामा पहनकर घुम-घुमकर विषवमन कर रहे हैं. लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि जो वंदे मातरम नहीं गा सकता, जो भारत की मातृभूमि को नमन नहीं कर सकता वो इस बात को याद रखें कि अरे गिरिराज के नाना-दादा सिमरिया घाट में गंगा नदी के किनारे मरे, उसी भूमि पर कोई कब्र नहीं बनाया, लेकिन तुम्हें तो तीन हाथ जगह चाहिए. तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा.' 

वहीं, गिरिराज के बयान पर जदयू के प्रधान महासचिव के.सी. त्यागी ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, 'ऐसे बयान देने वालों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जानी चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग के दांत खाने के और हैं, दिखाने के कुछ और. जदयू नेता ने बेहद तल्ख अंदाज में कहा कि गिरिराज सिंह की पहचान ही अनाप-शनाप बयान देने वाली की हो गई है. न तो उनको और न ही उनके बयानों को अधिक तवज्जो देने की जरूरत है.' 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जैसा काम करना चाहिए था वैसा काम नहीं कर रहा है. अगर चुनाव आयोग पहले ही नियम को तोड़ने वाले को कड़ी सजा के तौर पर उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर देता तो आज ये नौबत ही नहीं आती. वहीं, राजद नेता और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहा है कि आज भाजपा नेता सिर्फ विवादित बयान देते हैं, जिससे किसी का भला नहीं होने वाला है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगिरिराज सिंहबेगूसरायजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जदयू के अंदर नहीं है सबकुछ ठीक, बाहुबली नेता आनंद मोहन बताए जा रहे हैं नाराज

भारत'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा दिलचस्प नजारा, नीतीश कुमार ने की मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठने की कोशिश

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह