लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2024: 'बहुत देरी हो गई है जल्दी होना चाहिए' शीट शेयरिंग पर बोले केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: February 21, 2024 18:10 IST

Lok sabha Election 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटों पर कांग्रेस। अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शीट शेयरिंग को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा एक से दो दिन देखते हैं दिल्ली में सात लोकसभा सीट पर आप-कांग्रेस के बीच है शीट शेयरिंग की गुत्थी उलझी

Lok sabha Election 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटों पर कांग्रेस। अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। शीट शेयरिंग को लेकर अभी तक कांग्रेस-आप में सहमति नहीं बन पाई है। बुधवार को इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देखते हैं अगले 1-2 दिन में क्या होता है। उन्होंने कहा कि बहुत देरी हो गई है, जल्दी होना चाहिए।

मालूम हो कि इंडिया गठबंधन के साथ सपा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जो (सपा और अन्य दलों से) भी उम्मीदवार होंगे वो चुनाव लड़ेंगे।

यहां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस दिल्ली में चार सीट की मांग कर रही है। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी सहमत नहीं है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दिल्ली में सिर्फ एक सीट देने पर विचार कर रही है। आप का दावा है कि दिल्ली में उनकी सरकार है और एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बनने के बाद दिल्ली में आप का ग्राफ कांग्रेस की तुलना में अधिक है। इसलिए दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 6 पर आम आदमी पार्टी और एक सीट कांग्रेस को देने पर विचार हो रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल शीट शेयरिंग को लेकर 1 से दो दिन का समय कह रहे हैं। इस एक से दो दिनों में क्या कांग्रेस और आप में शीट शेयरिंग को लेकर मामला सुलझता है क्या उलझता है। आने वाले दिनों में इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि क्या आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल रहेगी। या फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह केजरीवाल भी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का एलान करेंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसCongress Bhawanआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालराहुल गांधीदिल्लीRahul Gandhidelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज