लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अमित शाह ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर बोला करारा हमला

By भाषा | Updated: May 13, 2019 05:26 IST

अमित शाह ने कहा, "वह मोदी सरकार थी जिसने सिख विरोधी दंगों में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालना सुनिश्चित किया।’’ उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा भी दिया गया है।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर उसके नेता सैम पित्रोदा के 'हुआ तो हुआ' वाले बयान को लेकर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से पूछा कि क्या पित्रोदा द्वारा सिखों की हत्या को "जायज" ठहराने के बाद माफी मांगने से मामला खत्म हो गया। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 1984 के दंगा पीड़ितों के परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया है।

शाह ने कहा, "वह मोदी सरकार थी जिसने सिख विरोधी दंगों में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डालना सुनिश्चित किया।’’ उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा भी दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "हाल ही में राहुल गांधी के गुरू (पित्रोदा) से 1984 के दंगों के बारे में एक सवाल पूछा गया, जिसपर उन्होंने कहा, 'हुआ तो हुआ'। कांग्रेस पार्टी के दिल में जो है, वह पित्रोदा ने कह दिया।"

उन्होंने कहा, "पित्रोदा से (टिप्पणी के लिए) कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगने के लिये कह रहे हैं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं क्या सिख नरसंहार को जायज ठहराने वाले आपके नेता के माफी मांगने से मामला खत्म हो गया।"

शाह ने कहा, "अगर 1984 के दंगों में न्याय देने का कांग्रेस का कोई इरादा होता, तो आरोपी सलाखों के पीछे होते और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया गया होता। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा 1984 के दंगों को नजरअंदाज किया।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहसैम पित्रोदाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला