लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को मिली हार के बाद कमनाथ के नेतृत्व पर उठने लगे सवाल, अपने ही बोल रहे हैं हमले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 26, 2019 09:00 IST

मध्य प्रदेशः लक्ष्मण सिंह ने पहली बार सरकार और प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया हो, ऐसा नहीं है, वे पूर्व में भी अपनी बात इसी तरह रखकर सरकार का विरोध जताते रहे हैं.

Open in App

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल के बाद अब दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा के विधायक लक्ष्मण सिंह ने हार को लेकर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने नेतृत्व में बदलाव करने की बात कही है. लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट के जरिए अपनी बात कही. उनके इस ट्वीट के बाद कांग्रेस में फिर हड़कंप मच गया है. 

सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाईयों, बहनों निराश न हो, जब मनुष्य पुनर्जन्म ले सकता है, तो अपनी पार्टी भी दोबारा जीवित होगी, बस आपश्यकता है तो सही व्यक्ति को संगठन का काम देना.’ सिंह ने सीधे तौर पर तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना नहीं साधा, मगर इशारों-इशारों में वे अपनी बात कह गए. 

सिंह के पहले शुक्रवार को कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने भी कमलनाथ पर हमला बोला था और उनके काम का लेखा-जोखा तक मांगा था. इन दोनों नेताओं द्वारा हार के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया में अपनी बात कहकर विरोध जताया गया, उससे कांग्रेस नेताओं की चिंता भी बढ़ गई है.

पहले भी बोल चुके हैं हमला

लक्ष्मण सिंह ने पहली बार सरकार और प्रदेश नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया हो, ऐसा नहीं है, वे पूर्व में भी अपनी बात इसी तरह रखकर सरकार का विरोध जताते रहे हैं. सिंह के अलावा उनकी पत्नी भी ट्वीट के जरिए पहले मंत्रिमंडल गठन को लेकर ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साध चुकी हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतगुजरात नगर निगम चुनाव 2026: अहमदाबाद में 192 में से 158, राजकोट में 72 में से 65 और सूरत में भाजपा ने 127 में से 115 सीटें जीतकर रचा इतिहास?

भारतUCC को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तेज किए प्रयास, उच्च स्तरीय समिति का गठन, जानें क्या करेगी कमेटी?

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो