लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः यहां हर लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं 8 विधानसभा क्षेत्र, जानिए पूरी सीटों की संरचना

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 31, 2019 14:54 IST

सीकर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जयपुर का 1 विधानसभा क्षेत्र आता है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर जिले के 7 एवं 1 विधानसभा क्षेत्र अलवर जिले का शामिल हैं।

Open in App

राजस्थान के हर लोकसभा क्षेत्र की परिसीमा में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। एक लोकसभा क्षेत्र में एक से तीन अन्य जिलों के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें दौसा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में दो-दो जिलों और राजसंमद लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक तीन जिलों नागौर, अजमेर व पाली के विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 

श्रीगंगानगर (एससी) लोकसभा क्षेत्र में श्रीगंगानगर जिले के 5 और हनुमानगढ़ के 3 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसी प्रकार बीकानेर (एससी) लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 और  श्रीगंगानगर जिले का 1 विधानसभा क्षेत्र, चूरू लोकसभा क्षेत्र में जिले के 6 एवं हनुमानगढ़ के 2 विधानसभा क्षेत्र, झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं सीकर का 1 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 

सीकर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जयपुर का 1 विधानसभा क्षेत्र आता है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर जिले के 7 एवं 1 विधानसभा क्षेत्र अलवर जिले का शामिल हैं। जयपुर संसदीय क्षेत्र में जयपुर के 8 एवं अलवर संसदीय क्षेत्र में अलवर के 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। भरतपुर (एससी) लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं अलवर का 1 विधानसभा क्षेत्र, करौली-धौलपुर (एससी) लोकसभा क्षेत्र में करौली एवं धौलपुर जिले के 4-4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

राजसमंद संसदीय क्षेत्र में जिले के 4, नागौर के 2, अजमेर व पाली जिले के 1-1  विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं बूंदी का 1 विधानसभा क्षेत्र, कोटा संसदीय क्षेत्र में जिले के 6 एवं बूंदी के 2 विधानसभा क्षेत्र एवं झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र की परिसीमा में झालावाड़ एवं बारां जिले के 4 - 4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

इसी प्रकार दौसा (एसटी) संसदीय क्षेत्र की परिसीमा में जिले के 5, जयपुर के 2 एवं अलवर का 1 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में टोंक एवं सवाईमाधोपुर जिले के 4-4 विधानसभा क्षेत्र, अजमेर संसदीय क्षेत्र में जिले के 7 एवं जयपुर का 1 विधानसभा क्षेत्र, नागौर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 8, पाली लोकसभा क्षेत्र में जिले के 5 एवं जोधपुर के 3 विधानसभा क्षेत्र, जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जैसलमेर का 1 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 

बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में जिले के 7 एवं जैसलमेर का 1 विधानसभा क्षेत्र, जालोर संसदीय क्षेत्र में जिले के 5 एवं सिरोही के 3 विधानसभा क्षेत्र, उदयपुर (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में जिले के 6 व डूंगरपुर और प्रतापगढ  जिले के 1-1 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसी प्रकार बांसवाड़ा (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में जिले के 5 एवं डूंगरपुर के 3, चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में जिले के 5, प्रतापगढ़ का 1 एवं उदयपुर के 2 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज