लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi In Haryana: 'उनकी छवि का गुब्बारा फट गया है, मैं जो चाहूंगा मोदी बोलने मजबूर हो जाएंगे', राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर हमला

By धीरज मिश्रा | Updated: May 22, 2024 14:54 IST

Rahul Gandhi In Haryana: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा में थे। राहुल ने महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने अपने संबोधन में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित कियाराहुल ने कहा कि पीएम मोदी की छवि का गुब्बारा फट गया हैअब मैं जो चाहता हूं, मैं उन्हें वह बोलने के लिए मजबूर कर सकता हूं

Rahul Gandhi In Haryana: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा में थे। राहुल ने महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने अपने संबोधन में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की छवि का गुब्बारा फट गया है। राहुल ने कहा कि अब मैं जो चाहता हूं, मैं उन्हें वह बोलने के लिए मजबूर कर सकता हूं।

मैंने कहा मोदी जी आपने दस साल तक अडानी-अंबानी का नाम नहीं लिया, आपको उनका नाम लेना चाहिए, 2 दिन बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, अडानी-अंबानी टेंपो में कांग्रेस को पैसा दे रहे हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी आपको कैसे पता कि वे टेम्पो में पैसे दे रहे हैं और यदि आप यह जानते हैं, तो आपने अपने दोस्तों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आईटी द्वारा जांच क्यों नहीं शुरू की।

अग्निवीर योजना ने जवानों को मजदूर बना दिया

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा हिंदुस्तान के बॉर्डर की रक्षा करते हैं। आपके दिल में देश भक्ति की भावना है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर हिंदुस्तान के जवानों को मजदूर बना दिया है। इसलिए इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे। जब हिंदुस्तान का किसान नरेंद्र मोदी से कर्ज माफी मांगता है तो कहा जाता है- कर्ज माफ करने से किसानों की आदत बिगड़ती है। मतलब कर्ज माफ करने से किसानों की आदत बिगड़ती है, लेकिन अडानी-अंबानी जैसे अरबपतियों की आदत नहीं बिगड़ती।

जिसको जो कहना है कहो, जो लिखना है लिखो। इंडिया की सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। मैंने हजारों किमी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की, जहां लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं पर बात की। लेकिन मीडिया में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की कोई बात नहीं दिखेगी। वहां सिर्फ नरेंद्र मोदी का चेहरा और अंबानी की शादी दिखाई जाएगी। 

टॅग्स :हरियाणाराहुल गांधीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतवाराणसी में आरती, हाथ से पेंटिंग, रेत पर कलाकृति: भारत में व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए ये तैयारी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती