लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जयपुर (ग्रामीण) लोकसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह ने भरा पर्चा, जानिए कितनी है संपत्ति

By भाषा | Updated: April 16, 2019 20:11 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान के दूसरे चरण के छह मई को 12 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में शामिल जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में 19.33 लाख मतदाताओं में 9.12 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।

Open in App

जयपुर (ग्रामीण) लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पास 10.68 करोड़ रुपये मूल्य की चल, अचल संपत्ति है। उनके पास 14 पेशेवर हथियार (प्रोफेशनल वेपन) हैं। राठौड़ ने जयपुर (ग्रामीण) लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ पेश शपथ पत्र में दिए ब्यौरे बताया है कि उनकी पत्नी गायत्री राठौड़ के पास 2.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और पुत्री गौरी राठौड़ के पास 3.93 लाख रुपये की चल संपत्ति है। दोनों के नाम से कोई अचल संपत्ति नहीं है। 49 वर्षीय निशानेबाज और ओलंपिक खिलाड़ी राठौड़ के पास 14 प्रोफेशनल वेपन में 0.12 बोर की दस बंदूक, एक पिस्तौल, एक राइफल, एक 0.22 बोर की राइफल और एक 0.30 बोर की राइफल शामिल हैं। इन हथियारों में दस पुरस्कार से जीती हुई हैं और दो पुश्तैनी हथियार है।

2014 में कुल 4.89 करोड़ की संपत्ति 

राठौड़ के पास 2014 के चुनाव के दौरान कुल चल और अचल संपत्ति 4.89 करोड़ की थी और उनकी पत्नी के पास चल सम्पत्ति 1.87 करोड़ रुपये की और पुत्री के पास 1.27 लाख रुपये की चल सम्पत्ति थी। राठौड़ ने 2013 में भारतीय सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में प्रवेश कर 2014 में पहली बार जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें फिर से जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने उनके खिलाफ डिस्कस थ्रो ओलंपियन खिलाडी और वर्तमान विधायक कृष्णा पूनिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

जानिए राजस्थान में कब है चुनाव

राजस्थान के दूसरे चरण के छह मई को 12 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में शामिल जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में 19.33 लाख मतदाताओं में 9.12 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। राजस्थान की 25 सीटों में से 13 सीटों पर पहले चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजवर्द्धन सिंह राठौड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर