लाइव न्यूज़ :

जानिए दक्षिण मुंबई सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के पक्ष में क्या बोले मुकेश अंबानी

By धीरज पाल | Updated: April 18, 2019 16:30 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। दक्षिण मुंबई में चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्योगपित मुकेश अंबानी के साथ महिंद्रा कोटक ने भी मिलिंद देवड़ा का किया समर्थनमिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं

लोकसभा चुनाव में दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में दक्षिण मुंबई की आम जनता से लेकर खास शख्सियतों ने मिलिंद देवड़ा को एक साउथ मुंबई लोकसभा सीट के लिए कुशल उम्मीदवार बताया है। बता दें कि मिलिंद देवड़ा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। 

इस वीडियो में देश के सबसे बड़े उद्योगपति व रिलांयस इंडस्ट्री के चेयमैन मुकेश अंबानी और कोटक महिंद्रा ग्रुप के मालिक उदय कोटक ने भी मिलिंद देवड़ा का प्रचार करते हुए दिखाई दिए। साथ ही दोनों ने देवड़ा को साउथ मुंबई का सबसे कुशल उम्मीदवार बताया है। 

मीलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट शेयर करते हुए लिखा किछोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक- सभी के लिए, दक्षिण मुंबई का मतलब है कारोबार।

जानिए क्या कहा मुकेश अंबानी ने

इस वीडियो में मुकेश अंबानी कह रहे हैं कि मिलिंद देवड़ा साउथ मुंबई के लिए सही है। अंबनी ने कहा कि मिलिंद साउथ मुंबई से पिछले 10 साल से सांसद रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिलिंद को साउथ मुंबई लोकसभा सीट के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जैसे कई मुद्दों पर काफी जानकारी है। वह युवाओं के लिए नौकरी अवसर खोज सकते हैं।

महिंद्रा कोटक के मालिक उदय कोटक ने क्या कहा 

वहीं, वीडियो में महिंद्रा कोटक के मालिक उदय कोटक ने कहा कि साउथ मुंबई सीट पर मिलिंद देवड़ा सही तरीके से प्रतिनिधित्व करेंगे। मुझे उनपर भरोसा है और मैं समझता हूं कि मिलिंद को कई चीजों के बारे में काफी जानकारी है। वह चीजों को समझते हैं। 

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी और मिलिंद देवड़ा परिवार के बीच काफी पुराना रिश्ता है। मालूम हो कि देवड़ा पिछले दस साल सांसद रहे हैं। इसके साथ ही वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 

इसके साथ ही वीडियो में दुकानदार, आम जनता और बिजनसमैन जैसे लोग मिलिंद देवड़ा को साउथ मुंबई का अच्छा उम्मीदवार बताया है। इसके साथ  उनके कार्यों की सराहना भी किया। यह वीडियो मिलिंद देवड़ा ने साउथ मुंबई लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले जारी किया। मालूम हो कि दक्षिण मुंबई में चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुकेश अंबानीमुंबई दक्षिण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट