लाइव न्यूज़ :

पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के साथ मीसा भारती ने भरा नामांकन, मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप भी थे मौजूद 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2019 18:14 IST

लोकसभा चुनाव 2019: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बडी बेटी मीसा भारती ने आज पाटलिपुत्र सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. लालू की गैरमौजूदगी में नामांकन करने पहुंची मीसा ने अपने साथ अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर रखी थी.

Open in App
ठळक मुद्देइस सीट से भाजपा ने रामकृपाल यादव को टिकट दिया है.2014 लोकसभा चुनाव की तरह ही यहां चाचा-भतीजी के बीच चुनावी जंग है.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बडी बेटी मीसा भारती ने आज पाटलिपुत्र सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. लालू की गैरमौजूदगी में नामांकन करने पहुंची मीसा ने अपने साथ अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर रखी थी. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मीसा भारती ने कहा कि पहली बार पिता के बिना नामांकन करने जा रही हूं, पाटलिपुत्रा की जनता हमारे साथ है.

मीसा ने कहा कि हमारे पिता साथ नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद मेरे साथ हैं, जनता हमारे साथ है. वहीं, राबड़ी देवी ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए मीसा नामांकन कर रही है. पाटलिपुत्रा की पूरी जनता मीसा भारती और लालू यादव के साथ है, जीत को लेकर हम पूरी तरह से आश्वत हैं. नामांकन के समय भाई तेजप्रताप भी मौजूद थे. 

सीट को लेकर राजद में अंदरूनी कलह

मीसा भारती लालू यादव की तस्वीर लेकर ही घर से निकली थी. नामांकन पर्चा भरने के दौरान भी उन्होंने लालू यादव की तस्वीर हाथों में ले रखी थी. इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ थी. यहां बता दें कि इस सीट को लेकर राजद में अंदरूनी कलह सामने आ रही थी. लेकिन इस सीट से राजद ने फाइनल मीसा भारती को ही अपना उम्मीदवार बनाया. 

भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव देंगे कड़ी टक्कर

वहीं, इस सीट से भाजपा ने रामकृपाल यादव को टिकट दिया है. यहां से वर्तमान में सांसद और केन्द्र में मंत्री भी है. 2014 लोकसभा चुनाव की तरह ही यहां चाचा-भतीजी के बीच चुनावी जंग है. लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में 19 मई को यहां वोटिंग होगी.

मीसा के नामांकन के बाद रोड शो हुआ, जिसके बाद शिवाला चौक पर आयोजित जनसभा को दोनों भाई यानी तेजस्वी और तेजप्रताप अपनी बहन के लिए वोट मांगा. इस रोड शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावपाटलिपुत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए