लाइव न्यूज़ :

पूर्ण राज्य का दर्जा दिल्ली के लिए त्रासदी, शहर बिहार, उत्तर प्रदेश या अन्य किसी राज्य जैसा बुरा हो जाएगाः अजय माकन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2019 19:58 IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अजय माकन ने कहा कि अकेले दिल्ली पुलिस का वेतन 8000 करोड़ रुपये सलाना है। केंद्र सरकार शहर के पांच-छह सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों पर हर साल 3000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करती है। स्थानीय प्रशासन के पास एक भी पैसे का भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देक्या आप सोचते हैं कि गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और बेगूसराय कानून-व्यवस्था के संदर्भ में दिल्ली से बेहतर हैं।मैंने दिल्ली के मास्टर प्लान में 170 से अधिक संशोधन कराए। यदि उसमें कुछ गलत है तो क्यों भाजपा सरकार उसे सही नहीं करती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी अजय माकन का कहना है कि पूर्ण राज्य का दर्जा राष्ट्रीय राजधानी के लिए त्रासदी होगी तथा शहर की कानून व्यवस्था ‘उत्तर प्रदेश और बिहार जैसी बुरी’ हो जाएगी। माकन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली की फंडिंग केंद्र सरकार करती है और यदि यह राज्य बन जाती है तो यहां के लोगों पर कर का बोझ बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अकेले दिल्ली पुलिस का वेतन 8000 करोड़ रुपये सलाना है। केंद्र सरकार शहर के पांच-छह सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों पर हर साल 3000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करती है। स्थानीय प्रशासन के पास एक भी पैसे का भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम देश के सभी अन्य महानगरों की तुलना में सबसे कम हैं क्योंकि केंद्र सरकार अधिकांश ईंधन सब्सिडी का बोझ उठाती है। कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘दिल्ली की जनता को अधिक कर क्यों देना चाहिए, केवल इसलिए, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और अधिकार चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लिए यह त्रासदी होगी। शहर बिहार, उत्तर प्रदेश या अन्य किसी राज्य जैसा बुरा हो जाएगा। क्या आप सोचते हैं कि गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और बेगूसराय कानून-व्यवस्था के संदर्भ में दिल्ली से बेहतर हैं।’’

नयी दिल्ली संसदीय सीट का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके माकन ने यह भी दावा किया कि सरकारी कर्मचारियों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर व्यापक असंतोष है। उन्होंने कहा, ‘‘सातवां वेतन आयोग कहता है कि भविष्य में कोई वेतन आयोग नहीं होगा। सरकार ने यह सिफारिश मान ली। इससे बदतर क्या हो सकता है? हम जो पहली चीज करेंगे, वह यह कि हम इस सिफारिश को हटा देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि समय पर आठवां वेतन आयोग गठित हो। ’’

दिल्ली में सीलिंग अराजकता के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के रूप में उनके निराशाजनक कार्य को उनकी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी लेखी द्वारा जिम्मेदार ठहराये जाने पर माकन ने कहा कि वह मई, 2006 में एक हफ्ते में सीलिंग रुकवाने के लिए कानून लाए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली के मास्टर प्लान में 170 से अधिक संशोधन कराए। यदि उसमें कुछ गलत है तो क्यों भाजपा सरकार उसे सही नहीं करती है। मैं 2006 में शहरी विकास विकास मंत्री था। मैं कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता हूं?’’ क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर माकन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली को छोड़कर कांग्रेस ने करीब-करीब सभी राज्यों में मजबूत गठबंधन किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अजय माकनकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल