लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, 'जवानों के बलिदान का इस्तेमाल चुनावी मकसद से कर रही है बीजेपी

By भाषा | Updated: May 1, 2019 19:12 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने दावा किया कि भाजपा अपनी पूंजीवादी, आरएसएस-वाददी, जातिवादी गलत नीतियों और कार्यों के कारण इन चुनावों में सत्ता से बेदखल हो जाएगी । ‘‘ड्रामेबाजी और जुमलेबाजी से कोई मदद नहीं मिलेगी ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चौकीदार की नयी ड्रामेबाजी भी भाजपा को नहीं बचा पाएगी।

Open in App

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश की सीमाएं अभी तक सुरक्षित नहीं हैं । उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावी मकसद से जवानों के बलिदान का इस्तेमाल कर रही है । मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ''भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं ।

परिणामस्वरूप आतंकी हमले हो रहे हैं और जवान शहीद हो रहे हैं ... यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इसका इस्तेमाल चुनावी उददेश्य से कर रहे हैं ।'' उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की ही तरह भाजपा सरकार सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है । बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे हालात में मतदाताओं को देखना होगा कि ना तो भाजपा और ना ही कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में आने पाये।

उन्होंने आगाह किया कि राजनीतिक विरोधी चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल करेंगे । जनता को लंबे और लुभावने वायदों में नहीं आना चाहिए । मायावती ने दावा किया कि भाजपा अपनी पूंजीवादी, आरएसएस-वाददी, जातिवादी गलत नीतियों और कार्यों के कारण इन चुनावों में सत्ता से बेदखल हो जाएगी । ‘‘ड्रामेबाजी और जुमलेबाजी से कोई मदद नहीं मिलेगी ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चौकीदार की नयी ड्रामेबाजी भी भाजपा को नहीं बचा पाएगी। भले ही उसके सभी बडे और छोटे चौकीदार एकजुट होकर कितना ही प्रयास क्यों ना कर लें ।’’ मायावती ने कहा कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने 'अच्छे दिन' का सपना दिखाया था और तमाम वायदे किये थे।

इनमें से एक चौथाई वायदे भी पूरे नहीं हो पाये हैं क्योंकि मोदी का अधिकतर समय अपने पूंजीवादी मित्रों को बचाने तथा उन्हें और अमीर बनाने में गुजरा । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान आवारा पशुओं के कारण संकट से गुजर रहे हैं । मायावती ने कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशें लागू होने की ही तरह बाबा साहेब को भारत रत्न तब मिला, जब वी पी सिंह प्रधानमंत्री थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल