लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इंदौर से शंकर लालवानी को मिला टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2019 20:16 IST

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को टिकट मिला है तो वहीं इंदौर से सुमित्रा महाजन के जगह शंकर लालवानी को टिकट मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर बीजेपी का गढ़ माना जाता है और यहां से सुमित्रा महाजन चुनाव जीतती आई हैं. मनोज तिवारी को इस बार भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट मिला है.

बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. इसमें दिल्ली से 4 और मध्यप्रदेश से 1, यूपी से 1 और पंजाब से 1 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है.

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को टिकट मिला है तो वहीं इंदौर से सुमित्रा महाजन के जगह शंकर लालवानी को टिकट मिला है.

सुमित्रा महाजन इस सीट पर 1989 से ही जीतती आई हैं. लेकिन इस बार 75 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला.

दिल्ली में मौजूदा सभी 4 सांसदों का टिकट बरकरार रखा गया है.

चांदनी चौक से एक बार फिर डॉ हर्षवर्धन को टिकट मिला है तो वहीं दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है.

अमृतसर से कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी को टिकट मिला है. वहीं उत्तर प्रदेश से डॉ हरिनारायण राजभर को टिकट दिया गया है. 

23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है और आज इसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुमित्रा महाजनमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज