लाइव न्यूज़ :

लोकसभा: राफेल डील पर मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, लगाएं ये गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: January 4, 2019 18:43 IST

सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल सौदे में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह गणना इस सौदे की ऑफसेट साझेदार कंपनी रिलायंस डिफेंस के एक बयान में दिये गये आंकड़ों पर आधारित है।

Open in App

राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार होने का सरकार पर आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने शुक्रवार को लोकसभा में मांग की कि इस विषय की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री को सदन में इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल सौदे में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह गणना इस सौदे की ऑफसेट साझेदार कंपनी रिलायंस डिफेंस के एक बयान में दिये गये आंकड़ों पर आधारित है।

राफेल सौदे से संबंधित मुद्दों पर नियम 193 के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गत दो जनवरी को शुरू की गयी चर्चा में आज भाग लेते हुए खड़गे ने सरकार पर उच्चतम न्यायालय में कैग रिपोर्ट संबंधी झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार शीर्ष अदालत के जिस फैसले की बात कर रही है, उसमें कहीं उसे क्लीनचिट नहीं दी गयी है और इस बारे में अदालत ने अधिकार क्षेत्र नहीं होने की भी बात कही है।

इस दौरान सदन में राहुल गांधी उपस्थित थे।

खड़गे ने कहा कि हमारी पार्टी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले ही कह दिया था कि इस मामले का हल संसद में और जेपीसी से ही निकल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में आएं, चर्चा सुनें और जवाब दें।

उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर 2016 में एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने राफेल विमान की कीमत 670 करोड़ रुपये बताई थी। बाद में 2017 में दसॉल्ट की एक विज्ञप्ति के आधार पर विमान की बढ़ी हुई कीमत 1670 करोड़ रुपये सामने आई।

खड़गे ने कहा कि सरकार ने जब एक बार लोकसभा में प्रश्न के उत्तर में विमान की कीमत बता दी तो अब उसकी बढ़ी हुई कीमत बताने में उसे क्या हर्ज है। अब सरकार गोपनीयता अनुबंध की बात क्यों कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों का जवाब जेपीसी में ही मिल सकता है।

सपा के धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संप्रग सरकार के समय राफेल विमान सौदे को अमली जामा पहना दिया जाना चाहिए था जिसमें देरी के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार है। लेकिन अब 2016 में राजग सरकार के समय हुए इस सौदे पर खड़े हो रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने भी सौदे के मामले में जेपीसी जांच की मांग की।

तेलंगाना राष्ट्र समिति के एपी जितेंद्र रेड्डी ने भी कहा कि जेपीसी बनाई जानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

राजद के जयप्रकाश नारायण यादव ने भी जेपीसी के गठन की मांग की। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलराफेल सौदानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल