लाइव न्यूज़ :

Live Breaking: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी छगन भुजबल को एक साल बाद मिली जमानत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 4, 2018 16:16 IST

शुक्रवार 4 मई 2018 को नजर कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार पर। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका और जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति से जुड़ी सभी अपडेट के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ...

Open in App

मनी लॉन्‍डरिंग मामले (महाराष्ट्र सदन घोटाला) में बॉम्बे हाईकोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनसीपी के वरिष्ट नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे छगन भुजबल की जमानत याचिका मंजूर कर उन्हें जमानत दे दी है। भुजबल मनी लॉन्‍डरिंग मामले में मार्च 2017 से जेल में बंद है।

12.20 PM: कोलकाता से हार के बाद धोनी ने ली टीम की क्लास 

कोलकाता नाइट राइडर्स से गुरुवार को आईपीएल-2018 के 33वें मुकाबले में मिली हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के खिलाड़ियों पर नाराजगी जाहिर की है। धोनी ने फील्डिंग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हार अपनी जगह है लेकिन खिलाड़ियों का चौकस रहना ज्यादा जरूरी है। दरसअल, इस मैच में रवींद्र जडेजा ने लगातार दो गेंदों पर दो आसान कैच छोड़े थे।

11.50 AM: आंधी-तूफान में अब तक 110 लोगों की मौत, रहें सावधान इन राज्यों में फिर आ सकता है जानलेवा बवंडर

उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। 2 मई को आए धूल भरे बंवडर, आंधी-तूफान, बारिश बादल फटने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में अब तक 110 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बिगड़े मौसम की वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में धूल भरी आंधी चली जबकि तेलंगना, बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश भी हुई है। 

11.30 AM: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बेंगलुरु के अपमान का आरोप, कहा- ये वैली ऑफ सिन नहीं गार्डेन सिटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर बेंगलुरू को 'गार्बेज सिटी' (कचरे का शहर) बना देने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पलटवार करते हुए कहा कि यह शहर 'भारत का गौरव' है और प्रधानमंत्री ने इसका अपमान किया है। राहुल ने आज ट्वीट कर कहा, "प्रिय प्रधानमंत्री, बेंगलुरू गार्डेन सिटी (बागों का शहर) है और भारत का गौरव है। इसे गार्बेज सिटी कहना अपमानजनक है।'

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि महिला विकास ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास होना चाहिए। ज्यादा पढ़ेंः- सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की ये तस्वीरें हुई थीं वायरल, पीएम मोदी ने लिया क्रेडिट

09ः00 AM- कर्नाटक के खानपुर में सीज की गई 12 लाख रुपये की शराब।

08ः 30 AM- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीएन विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कार्डिएक अरेस्ट से बीएन विजयकुमार की अचानक मृत्यु से हैरान हूं। वो एक अच्छे राजनेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

08:00 AM- कर्नाटक के जयनगर से बीजेपी विधायक बीएन विजयकुमार की मौत, वो इसी सीट से इस चुनाव में भी बीजेपी के उम्मीदवार थे। यह भी पढ़ेंः आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक में फ्रंटफुट पर खेलने के लिए भेज रही बीजेपी

07:30 AM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। नरेंद्र मोदी (नमो) एप के माध्यम से वीडियो ब्रिज से होने वाले इस संवाद में प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कार्यक्रमों व योजनाओं की चर्चा करेंगे। यह भी पढ़ेंः चुनाव स्पेशल: कर्नाटक के ये दिग्गज क्यों लड़ रहे हैं दो सीटों से चुनाव!

07:00 AM- कर्नाटक में योगी आदित्यना‌‌थ की आज की जनसभाएं- बैंदुर, भटकल, कापू, बंटवाल, सूरतकल में। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं- कलबुर्गी, गडग, हावेरी।

नई दिल्ली, 4 मई 2018ः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार पूरे शबाब पर है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी कैबिनेट, कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी समेत सभी स्टार प्रचार और जेडीएस के बड़े नेताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। लालू यादव की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई की जाएगी। के.एम. जोसेफ की नियुक्ति से जुड़ी भी सभी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए

Lokmatnews.inलोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :ब्रेकिंग न्यूजकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की