लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:09 IST

Open in App

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर और पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़े। यह जानकारी मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि मेहदावल (संत कबीर नगर) में 13 सेंटीमीटर, गोरखपुर और डूमरियागंज (सिद्धार्थ नगर) में 11-11 सेमी बारिश हुई, जबकि श्रावस्ती में 10 सेमी, निकलौल (महाराजगंज) और बांसी (सिद्धार्थ नगर) में नौ-नौ सेमी बारिश हुई। इसी तरह, बलरामपुर और खलीलाबाद (संत कबीर नगर) में प्रत्येक में 8 सेमी; बर्डघाट (गोरखपुर) और पलिया कलां (खीरी) में 6-6 सेमी, जबकि कुशी नगर, अकबरपुर (अंबेडकर नगर) और रिगोली (गोरखपुर) में प्रत्येक में 5 सेमी बारिश हुई।राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बस्ती में 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान हैं कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतHeavy Rainfall: उत्तराखंड के 9 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलें रहेंगी बन्द

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार