लाइव न्यूज़ :

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज मामला: पूर्व सीएम हुड्डा ने की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को सजा देने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2021 17:20 IST

हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसान आंदोलन के दौरान हुई लाठीचार्ज को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही हो सकता है, लोगों की आवाज को दबाने से नहीं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, कल जो भी हुआ उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों पर लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच की मांग कीहुड्डा ने कहा- किसी भी चीज का समाधान बातचीत से हो सकता हैशनिवार को करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था

हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसान आंदोलन के दौरान हुई लाठीचार्ज को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही हो सकता है, लोगों की आवाज को दबाने से नहीं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, कल जो भी हुआ उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए.

बता दें कि हरियाणा के करनाल में शनिवार को आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी थी. इस दौरान कई किसानों को सिर में चोट आई. खून से लथपथ किसान पुलिस की लाठियों से बचते नजर आए लेकिन लाठियां कम नहीं हुई. आदोंलन कर रहे किसानों ने करनाल स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा जाम कर दिया था. 

बसताड़ा हाईवे पर बैठे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठिया बरसाई. इस दौरान कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकी कई बुजुर्ग किसानों को पुलिस ने ससम्मान कुर्सी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 

दरअसल निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया था. इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बीजेपी के 6 सांसद, 6 राज्य सभा सांसद और 12 विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों सहित बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारी भी पहुंचे थे. 

इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर के विरोध में सैकड़ों किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा और हाइवे जाम कर दिया. घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. जब किसान नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोट आई.  

वहीं अपने किसान साथियों पर हुए लाठीचार्ज की खबर जैसे ही राज्य में फैली तो किसानों ने प्रदेश में कई स्थानों पर सड़के और टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम किसान नेताओं ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस बैठक और भाजपा नेताओं का विरोध करने की घोषणा की थी.

टॅग्स :हरियाणाभूपेंद्र सिंहKisan Morchaकिसान आंदोलनKarnal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल