लाइव न्यूज़ :

टॉप 5 न्यूज: निर्माणाधीन इंटर कॉलेज की इमारत का लेंटर गिरा, एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर किया मानहानि का केस

By स्वाति सिंह | Updated: October 15, 2018 18:42 IST

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

Open in App

आज पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। शाहजहांपुर जिले में रविवार शाम एक इंटर कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में कई मजदूर दब गये। मलबे में दबकर अबतक तीन मजदूरों की मौत हो गई है। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

निर्माणाधीन इंटर कॉलेज की इमारत का लेंटर गिरा, तीन की मौत

शाहजहांपुर जिले में आज एक इंटर कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में कई मजदूर दब गये। उनमें से 16 मजदूरों को निकाल लिया गया है। मलबे में अभी कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मलबे में दबकर अबतक तीन मजदूरों की मौत हो गई है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां पढ़ें

नवीन जिंदल सहित 14 अन्‍य को मिली जमानत

बहुचर्चित झारखंड कोल ब्‍लॉक आवंटन मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने उद्योगपति नवीन जिंदल को राहत दी है।सोमवार (15 अक्टूबर )को कोर्ट ने उद्योगपति और कांग्रेस नेता नवीन जिंदल सहित 14 अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है। यहां पढ़ें 

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर और भी खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  के मुताबिक दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सोमवार (15 अक्टूबर) से आपात कार्य योजना लागू की जाएगी। ये कदम दिल्ली में हवा की बेहद खराब स्थिति होने के बाद उठाए गए हैं। आपात योजना के तहत दिल्ली में वायु गुणवत्ता के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। यहां पढ़ें

मध्य प्रदेश चुनावः चुनावी दौरे पर राहुल गांधी की ताबड़तोड़ रैलियां

मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव की घोषणा के बाद से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। दो दिन के दौरे पर एमपी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दतिया में जनता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों पर कर्जे को लेकर मोदी सरकरा पर हमला बोला। यहां पढ़ें 

#MeToo: एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर किया मानहानि का केस

#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों के बीच विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एएनआई के मुताबिक एमजे अकबर के वकील ने बताया कि दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ अपराधिक मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया है। यहां पढ़ें 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएमजे अकबर# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज