#MeToo एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर किया मानहानि का केस, BJP नेता पर 11 महिलाएं लगा चुकी हैं सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप

By धीरज पाल | Published: October 15, 2018 03:10 PM2018-10-15T15:10:33+5:302018-10-15T15:10:33+5:30

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकार ने पत्रकार प्रिया रमानी ने बयान कहा था कि मुझे किसी मानहानी के केस का कोई डर नही है क्योंकि मैं सच बोल रही हूं और सच बोलेने वालों को कोई चिंता नहीं होती है।

MeToo sexual harassment Union Minister MJ Akbar files criminal defamation case in Delhi's Patiala House Court against journalist Priya Ramani | #MeToo एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर किया मानहानि का केस, BJP नेता पर 11 महिलाएं लगा चुकी हैं सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप

#MeToo एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर किया मानहानि का केस, BJP नेता पर 11 महिलाएं लगा चुकी हैं सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप

#MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों के बीच विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। एएनआई के मुताबिक एमजे अकबर के वकील ने बताया कि दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ अपराधिक मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि एमजे अकबर पर कुल 11 महिला पत्रकारों ने सेक्सुअल हरैसमेंट का आरोप लगया है।   


इससे पहले एमजे अकबर ने सफाई देते हुए कहा था कि साक्ष्य के बिना आरोप एक वायरल बुखार बन गया है, उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश दौरे पर होने के कारण वह पहले जवाब नहीं दे सके। 

एमजे अकबर के जवाब का पटवार करते हुए पत्रकार प्रिया रमानी ने था कि मुझे किसी मानहानी के केस का कोई डर नही है क्योंकि मैं सच बोल रही हूं और सच बोलेने वालों को कोई चिंता नहीं होती है। 

ग्यारह महिला पत्रकारों ने लगाए अकबर पर आरोप

एमजे अकबर पर अब तक ग्यारह महिलाओ ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन पांच महिलाओं के अलावा यूके बेस्ड पत्रकार रुथ डेविड, पत्रकार सबा नकवी,  फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर गज़ाला वहाब (सबसे पहले लगाया अकबर पर आरोप)  पत्रकार शुमा राहा, पत्रकार प्रेरणा सिंह बिंद्रा और पत्रकार कदंबरी वेड हैं। 

English summary :
The woman journalist, Priya Ramani had told the statement that I have no fear of defamation case because I am telling the truth and those who speak the truth have no concern.


Web Title: MeToo sexual harassment Union Minister MJ Akbar files criminal defamation case in Delhi's Patiala House Court against journalist Priya Ramani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे