लाइव न्यूज़ :

चेन्नई स्थित 'ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर' में देर रात छापेमारी, कंपनी के आई ड्रॉप से अमेरिका में लोगों की आंखों को हो रहा नुकसान

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2023 12:25 IST

भारतीय आई ड्रॉप कंपनी को लेकर यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया कि आंखों में संक्रमण, आंखों की रोशनी की हानि और यहां तक की रक्तप्रवाह संक्रमण से मौत के करीब 55 मामले सामने आए है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर की दवा को लेकर अमेरिका में उठे सवाल।अमेरिका में भारतीय कंपनी के आई ड्रॉप से लोगों की आंखों की रोशनी जाने है आरोप केंद्र ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन और तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर ने देर रात कंपनी में की छापेमारी।

चेन्नई: भारतीय आई ड्रॉप कंपनी अमेरिका में विवादों से घिर गई है। अमेरिका का आरोप है कि आई ड्रॉप के कारण लोगों को संक्रमण हो रहा है और वहां लोगों की आंखों को नुकसान पहुंच रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए कंपनी ने अपने सारे उत्पाद को बाजार से वापस मंगवा लिया है। वहीं, केंद्र ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन और तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोलर ने शुक्रवार को चेन्नई स्थित 'ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर' में छापेमारी की है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने मिलकर फार्मा कंपनी में देर रात छापेमारी की है। 'ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर' चेन्नई से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। कंपनी पर कथित आरोप लगाया गया है कि इनके आई ड्रॉप को इस्तेमाल करने से अमेरिका के नागरिकों की आंखों को नुकसान पहुंच रहा है। आरोप है कि कई लोगों के आंखों की रोशनी तक इस आई ड्रॉप के इस्तेमाल से चली गई है। 

अमेरिका में आंखों से जुड़े 55 मामले आए सामने

भारतीय आई ड्रॉप कंपनी को लेकर यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया कि आंखों में संक्रमण, आंखों की रोशनी की हानि और यहां तक की रक्तप्रवाह संक्रमण से मौत के करीब 55 मामले सामने आए है। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर' के आई ड्रॉप के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा है, जिससे उपयोग से अंधापन तक लोगों को हो सकता है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को इसे उपयोग करने से मना किया है। 

कंपनी ने जारी किया बयान 

ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वह इस उत्पाद के संबंध में अपने विक्रेताओं को सूचित कर रही है कि जिन थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं के पास दवाएं पहुंच गई है उनसे आई ड्रॉप वापस मंगवाया जा रहे हैं। कंपनी ने आग्रह किया है कि इस दवा को उपयोग कोई भी न करें। बता दें आर्टिफिशियल टीयर्स लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का उपयोग जलन से बचाने या आंखों के सूखेपन को दूर करने के लिए किया जाता है।

टॅग्स :Pharmaअमेरिकाभारतचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल