लाइव न्यूज़ :

Lasya Nandita Passes Away: तेलंगाना की सबसे युवा विधायक की सड़क हादसे में हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2024 08:36 IST

तेलंगाना के सबसे युवा विधायकों में से एक 33 वर्षीय लस्या नंदिता की शुक्रवार 23 फरवरी को पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के सबसे युवा विधायकों में से एक 33 वर्षीय लस्या नंदिता सड़क हादसे में मारी गईंनंदिता की कार पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई13 फरवरी को भी नंदिता कार हादसे की शिकार हुई थीं, लेकिन उस समय उनकी जान बच गई थी

हैदराबाद:तेलंगाना के सबसे युवा विधायकों में से एक 33 वर्षीय लस्या नंदिता की शुक्रवार 23 फरवरी को पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में मिली रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना में विधायक लस्या नंदिता के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले भी बीते 13 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस की युवा विधायक लस्या नंदिता तेलंगाना के नार्केटपल्ली शहर में हुए एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थीं, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

वह 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में हुए सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जी किशोर की जान चली गई थी।

मृत लस्या नंदिता पांच बार के विधायक जी सयाना की बेटी हैं, जिनकी सीट उन्होंने उनके निधन के बाद बीआरएस टिकट पर सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचित होकर भरी थी।

टॅग्स :तेलंगानासड़क दुर्घटनाMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो