लाइव न्यूज़ :

किसानों ने किया एक और मेगा बैठक का आयोजन, करनाल में बड़ी सभाओं पर लगाया गया प्रतिबंध

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 6, 2021 10:07 IST

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए करनाल में सभाओं पर रोक लगा दी गई है । किसान नेताओं ने मंगलवार को बड़ी सभा करने का आयोजन किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने हरियाणा का करनाल में बड़ी सभाओं पर लगाई रोककिसानों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए लिया गया फैसला रविवार को मुजफ्फरनगर में लाखों किसानों ने महापंचायत में भाग लिया

चंडीगढ़ :  हरियाणा के करनाल में मंगलवार को किसानों की एक और विशाल सभा को देखते हुए प्रशासन ने जिले में बड़े पैमाने पर एकत्र होने पर रोक लगा दी है । बड़ी सभाओं के आयोजन पर रोक लगा दी गई है और अधिक सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है । 

दरअसल 28 अगस्त को इसी जिले में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी । करनाल में विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया, जिससे राज्य और पड़ोसी पंजाब में व्यापक आक्रोश फैल गया । किसानों को इस झड़प में गंभीर चोटें भी आई थी । इस घटना से संबंधित कई वीडियोज भी वायरल हुए थे । 

भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के आह्वान पर करनाल के एक टोल प्लाजा पर जमा हुए प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में 10 से अधिक लोग घायल हो गए । किसान कथित तौर पर आगामी नगरपालिका चुनावों पर राज्य स्तरीय भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और अन्य नेता शामिल थे।

दरअसल केंद्र के तीनों कृषि कानून के विरोध में किसानों का नेतृत्व कर रहे 40 किसान संघों के छत्र निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने प्रदर्शकारी किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में करनाल में एक रैली आयोजित करने का फैसला किया है । वहीं रविवार को किसान महापंचायत के लिए भारी संख्या में किसान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जमा हुए थे । आपको बताते दें कि पिछले कई महीनों से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर विवादस्पद कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । किसानों की सबसे बड़ी  चिंता है कि नये नियम लागू होने से फसल पर एमएसपी नहीं मिलेगी ।  

टॅग्स :किसान आंदोलनहरियाणाKarnalfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज