लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले जमीन मामलाः राजद प्रमुख लालू यादव के कई करीबियों पर सीबीआई छापे, राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता और विधायक किरण देवी से संबंधित नौ ठिकानों पर छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 12:29 IST

बिहार के आरा तथा पटना में किरण देवी तथा उनके पति अरुण सिंह के परिसरों और गुरुग्राम, रेवाड़ी, नोएडा तथा दिल्ली में गुप्ता के परिसरों पर छापेमारी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता से संबंधित नौ ठिकानों पर छापेमारी की।केंद्रीय रेलवे में भर्ती के नियमों तथा प्रक्रियाओं का कथित तौर पर उल्लंघन कर नियुक्तियां की गई थीं।मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर तथा हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में स्थानापन्न (सब्स्टिट्यूट) के रूप में नियुक्त किया गया।

नई दिल्लीः केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कई राज्यों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक किरण देवी और राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता से संबंधित नौ ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कथित घोटाले में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद ये छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि बिहार के आरा तथा पटना में किरण देवी तथा उनके पति अरुण सिंह के परिसरों और गुरुग्राम, रेवाड़ी, नोएडा तथा दिल्ली में गुप्ता के परिसरों पर छापेमारी की गई।

यह मामला राजद के प्रमुख लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है। केंद्रीय रेलवे में भर्ती के नियमों तथा प्रक्रियाओं का कथित तौर पर उल्लंघन कर नियुक्तियां की गई थीं।

आरोप है कि नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया, लेकिन पटना के कुछ निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर तथा हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में स्थानापन्न (सब्स्टिट्यूट) के रूप में नियुक्त किया गया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईपटनाबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल